Ramayana के दूसरे पार्ट को लेकर Ranbir Kapoor ने क्या नया खुलासा कर दिया? Emraan Hashmi स्टारर Awarapan 2 का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है? साथ ही ये भी बताएंगे कि PVR कौन सा नया प्लान लॉन्च करने जा रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
रणबीर कपूर ने खोले 'रामायण 2' के राज, कहा- हनुमान बने सनी देओल लूट ले जाएंगे मजमा
रणबीर कपूर ने बताया कि 'रामायण' के दूसरे पार्ट की शूटिंग 50 परसेंट पूरी हो चुकी है.

# HBO सीरीज़ 'इंडस्ट्री' के पांचवें सीज़न का शूट शुरू
HBO की पॉपुलर टीवी सीरीज़ 'इंडस्ट्री' के पांचवें सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है. इस सीरीज़ में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम एक्टर किट हैरिंगटन ज़रूरी रोल में नज़र आ रहे हैं. इसकी कहानी मिकी डाउन और कॉनराड के ने लिखी है. अब मेकर्स इसके पांचवें सीज़न पर काम कर रहे हैं. हालांकि इसकी रिलीज़ डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह सीज़न 2027 या 2028 में रिलीज़ सकता है. इसे इंडिया में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है.
# 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' की कमाई 11000 करोड़ पहुंची
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज़ का आज सातवां दिन है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 10 हजार 925 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. वहीं भारत में भी इसने 362.61 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडेया और सेडी सिंक ने लीड रोल्स किए हैं.
# 'वॉर मशीन' के बाद थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे ऐलन रिचसन
'वॉर मशीन' की सफलता के बाद ऐलन रिचसन अब नेटफ्लिक्स के साथ एक और दमदार थ्रिलर फिल्म लेकर आने वाले हैं. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए ऐलन ने नेटफ्लिक्स के साथ डील साइन कर ली है. खास बात ये है कि ऐलन इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. जबकि इसकी कहानी क्रिस मॉर्गन लिख रहे हैं. फिल्म की कहानी ऐसे ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो दुनियाभर से महंगी और एंटीक चीजें चुराता है. इसमें ऐलन एक MotoGP राइडर के रोल में नज़र आएंगे.
# 'गजनी' फेम प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन
'गजनी' फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके पुराने दोस्त और अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. प्रदीप के मैनेजर सिद्धार्थ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, "प्रदीप कैंसर से जूझ रहे थे और करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. मंगलवार की शाम उन्होंने अंतिम सांसें ली. उनकी पत्नी और दोनों बेटे गहरे शोक में हैं." प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था. उन्होंने फिल्म 'मेरी जंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी. बी.आर. चोपड़ा के शो 'महाभारत' में अश्वत्थामा के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने 'सरफरोश', 'लगान' और 'छावा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
# 'रामायण' के दूसरे पार्ट को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज़ हुआ था. ट्रेलर में हनुमान का किरदार न दिखने से फैन्स निराश हुए थे. अब रणबीर कपूर ने खुद 'रामायण' के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ अहम बातें बता दी हैं. 'द डायरेक्ट' से बातचीत में उन्होंने बताया कि दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा भव्य, असरदार और एंटरटेनिंग होगा. साथ ही हनुमान का किरदार इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक रहने वाला है. रणबीर ने यह भी बताया कि दूसरे पार्ट की शूटिंग अभी पूरी रफ्तार से चल रही है और करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि 'रामायण' ऐसी कहानी है, जिसे लोग हजारों सालों से जीते और सुनते आ रहे हैं. इसे 10 पार्ट्स में भी बताया जाए तो कम होगा, लेकिन उनकी टीम ने इसे दो फिल्मों में समेटने की कोशिश की है. हालांकि इसके लिए उन्हें कई बड़े क्रिएटिव चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा.
# कब रिलीज़ होगा इमरान की 'आवारापन 2' का ट्रेलर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इसी महीने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा-खासा बज बना हुआ है. अब मेकर्स ने जानकारी दी है कि इसका ट्रेलर 6 अगस्त, यानी गुरुवार की सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आज़मी भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी.
वीडियो: Ramayana में रणबीर, साई पल्लवी और लारा दत्ता के लुक पर ट्रोलिंग हुई, आया जवाव











