The Lallantop

'वो कहते हैं मैं 140 में शरीर बेचती हूं', राहुल गांधी के साथ आए प्रोटेस्टर्स ने गंभीर आरोप लगाए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उनके साथ जंतर-मंतर समेत देश के दूसरे हिस्सों में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने भी अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स पर लाठी और पैलेट गन चलाने का आरोप फिर से दोहराया. वहीं पुलिस की बस रोकने वाली रिया अहीर समेत चार छात्रों ने अपनी आपबीती बताई.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. (तस्वीर- पीटीआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राहुल गांधी ने 5 अगस्त को 10 जनपथ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों का समर्थन किया और आरोप लगाया कि 20 जुलाई के कॉकरोच पार्टी प्रदर्शन में छात्रों पर हिंसा हुई।
  • 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठी और पैलेट गन से हमला किया, जिसके कारण छात्र और प्रदर्शनकारी अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं।
  • प्रदर्शनकारियों और नेताओं के समर्थन के बाद पुलिस कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है, और मामले की जांच व प्रतिवाद की प्रक्रिया जारी है।

राहुल गांधी ने 5 अगस्त को 10 जनपथ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ जंतर-मंतर समेत देश भर में नीट प्रोटेस्ट में शामिल छात्र भी मौजूद रहे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया. राहुल गांधी ने कहा कि इन छात्रों ने देश और भविष्य के लिए आवाज उठाई है. इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं, बल्कि इनका सम्मान होना चाहिए.

Advertisement

राहुल गांधी ने फिर से अपना आरोप दोहराया कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी और पैलेट गन से हमला किया गया. कांग्रेस सांसद अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए. इसमें मुंबई में पुलिस की वैन रोककर छात्रों को छुड़वाने वाली रिया अहीर भी शामिल रहीं.

‘छात्रों को छुड़वाया, अब ट्रोल किया जा रहा’

Advertisement

मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हुईं रिया अहीर ने आरोप लगाया कि इसके बाद से उनको परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा,  

मैं वो लड़की नहीं हूं जिसने मुंबई पुलिस को रोका था. मैं वो लड़की हूं, जिसने 20 बच्चों को गैर-कानूनी हिरासत में जाने से बचाया था. मेरी अपील है कि कृपया नैरेटिव को बदलें. मेरे साथ जो हो रहा है, वह ट्रोलिंग भर नहीं है. यह एक क्राइम है. लोग मेरे बारे में अश्लील बातें पोस्ट कर रहे हैं. इनमें पार्टी वर्कर्स भी शामिल हैं. वे कह रहे हैं कि मैं 140 रुपये के लिए अपनी बॉडी बेच रही हूं. उनके दिमाग में कितनी गंदगी भरी होगी.

रिया अहीर ने आरोप लगाया कि उन्होंने 27 जुलाई को इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन अब तक (5 अगस्त) उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई है.

Advertisement

नूतन टोप्पो ने बताया पैलेट गन से फायर हुआ

झारखंड की नूतन टोप्पो ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से पुलिस को पैलेट गन फायर करते हुए देखा. उन्होंने बताया, “पुलिस ने हमारी तरफ गन पॉइंट किया हुआ था. जैसे ही मैं मुड़ी, पीछे से मुझ पर गन फायर किया गया. मुझे कान के पास चोट लगी.”

‘भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोही कहा गया’

उत्तर प्रदेश की फराह नाज ने बताया कि वो पीसफुली प्रोटेस्ट कर रही थीं. लेकिन फिर भी पुलिस ने उनको हिरासत में लिया और तीन घंटे तक बस में बैठाकर रखा. उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी बुरी तरह से पिटाई भी की. फराह ने आगे बताया, 

पुलिस ने मेरा नाम पूछा. मैंने बताया तो कहने लगे कि ये मुस्लिम है. इनकी अलग लिस्ट बनाई जाएगी. ये देशद्रोही हैं. हम लोग तो वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, फिर भी हमें देशद्रोही बोलते हैं.

'मेरी जिंदगी का काला दिन'

इनके अलावा महाराष्ट्र के भरत और दिल्ली की मुस्कान ने भी अपनी बात रखी. भरत ने बताया कि उन्होंने कई बच्चों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया. ये उनकी जिंदगी का काला दिन था. वहीं मुस्कान ने बताया कि शांति से प्रदर्शन करने के बावजूद RAF ऑफिसर ने उन पर लाठी चलाई. उन्होंने कहा कि लाठी चलाने का ऑर्डर देने वाला उनसे माफी मांग ले तो उनकी खुशी होगी. 

वीडियो: नेतानगरी: राहुल गांधी के पैलेट गन वाले वार पर अमित शाह चुप क्यों? शहजाद पूनावाला BJP छोड़ देंगे?

Advertisement