The Lallantop

क्या सलमान की SVC63 को अपना मेन विलन मिल गया?

सलमान मुंबई में 100 से अधिक स्टंट मैन के साथ एक बड़ा एक्शन ब्लॉक शूट करेंगे.

Advertisement
post-main-image
SVC63 अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म SVC63 में राहुल देव को सलमान खान के अपोजिट विलन की भूमिका में कास्ट किया गया है, जिसमें वह सलमान के एक या अधिक दुश्मनों में से एक होंगे।
  • आरंभ में अक्षय खन्ना और फहाद फासिल के नाम चर्चा में थे, लेकिन मेकर्स ने अब तक किसी भी विलन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • मेकर्स ने फिल्म के यूरोप शेड्यूल को स्थगित करके हैदराबाद के बजाय मुंबई में तीन बड़े एक्शन ब्लॉक की शूटिंग शुरू करने का फैसला किया है।

Salman Khan स्टारर SVC63 पर अब तक कई अपडेट्स आ चुकी हैं. मगर फिल्म का विलन कौन होगा, इसे लेकर मेकर्स ने कुछ खास हिंट नहीं दिया. शुरुआत में Fahadh Faasil और Akshay Khanna जैसे एक्टर्स के नाम जरूर सामने आए थे. मगर फिर वो चर्चा भी ठंडे बस्ते में चली गई. हालांकि इस बीच एक नया नाम विलन के रोल में दावेदारी पेश करता नज़र आ रहा है. चर्चा है कि मेकर्स एक्टर और मॉडल Rahul Dev को सलमान से भिड़ाने जाने जा रहे हैं.

Advertisement

राहुल ने 2000 में रिलीज़ हुई सनी देओल स्टारर 'चैम्पियन' से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्हें बेस्ट विलन का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था. बाद में वो 'अशोका', 'इंडियन', 'मास' और 'संकट सिटी' जैसी फिल्मों में नज़र आए. उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा, मलयालम और बांग्ला फिल्मों में खूब काम किया है. इंटरनेट पर चर्चा है कि मेकर्स ने उन्हें वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 में भी कास्ट किया है. इसमें वो सलमान के अपोजिट विलन का रोल करेंगे.

हालांकि, रिपोर्ट्स में उन्हें 'वन ऑफ द विलन्स' बताया गया है. इससे अनुमान लगाया जा रहा कि मूवी में सलमान के एक से ज्यादा दुश्मन होंगे. लोगों का दावा है कि अन्य विलन्स के रोल में वो अक्षय खन्ना और फ़हाद फासिल को देख सकते हैं. मगर मेकर्स ने अब तक किसी के नाम की भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. बताया तो ये भी जा रहा था कि सलमान खुद भी इस मूवी में हीरो और विलन, दोनों रोल्स प्ले करेंगे. लेकिन इस पर भी अब तक कोई ठोस अपडेट नहीं आई है.

Advertisement

इस बीच मिड डे ने बताया कि सलमान मुंबई में SVC63 के तीन बड़े एक्शन ब्लॉक शूट करने वाले हैं. इसमें उन्हें डेढ़ महीने का समय लग सकता है. सलमान इन्हें 100 से अधिक जूनीयर आर्टिस्ट के साथ शूट करेंगे. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान राहुल देव भी फिल्म का हिस्सा होंगे. वैसे, मेकर्स अगस्त में मूवी के यूरोप शेड्यूल के लिए रवाना होने वाले थे. फिल्म से जुड़ी एक टीम वहां पहुंचकर तैयारी में भी जुट गई है. लेकिन मेकर्स ने प्लान में बदलाव कर हैदराबाद वाले शेड्यूल को मुंबई शिफ्ट कर दिया है. जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.

वीडियो: SVC63 में सलमान खान की सबसे खूंखार एंट्री? 100 इंटरनेशनल फाइटर्स संग शूट शुरू

Advertisement
Advertisement