The Lallantop

'रामायण' के दो वर्जन, दो रिलीज़ डेट! मेकर्स की ये स्ट्रैटेजी फिल्म को भारी नुकसान पहुंचा सकती है

'रामायण' की इंडिया और इंटरनेशनल रिलीज़ डेट को लेकर भयंकर कंफ्यूज़न बना हुआ है. जो कि इस स्केल की मूवी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पेड प्रिव्यू 04 नवंबर से शुरू होगा. ऐसी रिपोर्ट्स हैं. मेकर्स ने ऑफिशियली ऐसा कुछ अनाउंस नहीं किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म रामायण को अमेरिका में 5 नवंबर को दो अलग-अलग वर्जन्स में रिलीज़ किया जाएगा, जिनमें हिंदी वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट और इंग्लिश वर्जन का 2 घंटे 45 मिनट होगा।
  • अमेरिकी और पश्चिमी देशों में इंटरवल न होने की वजह से मेकर्स ने इंग्लिश वर्जन के रनटाइम से लगभग 30 मिनट कम कर गाने और अन्य फुटेज हटाए हैं।
  • फिल्म की अमेरिकी दर्शकों द्वारा प्रतिक्रिया 5 नवंबर को रिलीज़ के बाद सामने आएगी, और भारत में भी फिल्म के पेड प्रीव्यू 4 नवंबर से शुरू हो सकते हैं।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की रिलीज़ में अब एक महीने से कम समय बाकी है. इसलिए मेकर्स ने फिल्म की ग्लोबल रिलीज़ की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अमेरिका में ये फिल्म Ramayana: Rise of a Legend नाम से 05 नवंबर को थिएटर्स में उतरेगी. मगर वहां इसके दो अलग-अलग वर्जन्स  रिलीज़ हो रहे हैं. ग़ौर करने वाली बात ये है कि दोनों वर्जन्स के रनटाइम में करीब 30 मिनट का फर्क है. साथ ही फिल्म की इंडिया और इंटरनेशनल रिलीज़ डेट को लेकर भी कंफ्यूज़न बना हुआ है. जो कि ‘रामायण’ जैसे स्केल की फिल्म के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

Advertisement

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 'रामायण' का हिंदी और इंग्लिश, दोनों वर्जन रिलीज़ किया जाएगा. दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर चेन AMC यानी अमेरिकन मल्टी सिनेमा ने वहां इसे दो अलग रनटाइम के साथ लिस्ट किया है. हिंदी वर्जन की लंबाई 3 घंटे 15 मिनट है. वहीं इंग्लिश वाले को 30 मिनट छोटा कर दिया गया है. इसलिए उसका रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट के आसपास होगा.

ramayana
AMC पर ‘रामायण’ की लिस्टिंग.

मेकर्स ने इंग्लिश वर्जन में ऐसी कटौती विदेशी ऑडियंस को ध्यान में रखकर की है. दरअसल, अमेरिका समेत वेस्ट के कई देशों में फिल्म के बीच इंटरवल का कॉन्सेप्ट नहीं होता. उनका मानन है कि ब्रेक देने से मूवी का फ्लो बिगड़ता है और फिल्म देखने का एक्सपीरियंस खराब होता है. इसलिए हॉलीवुड की फिल्में अमूमन दो से ढाई घंटे के बीच होती हैं. इस रनटाइम की मूवीज़ लोग एक सिटिंग में देख सकते हैं. इसलिए ‘रामायण’ के मेकर्स ने उनकी सुविधा के लिए फिल्म से आधे घंटे का फुटेज उड़ा दिया. इस दौरान उन्होंने ‘रामायण’ के गानों पर कैंची चलाई है. दूसरी तरफ़, जो लोग अमेरिका में फिल्म का हिंदी वर्जन देखना चाहते हैं, वो इसके गाने भी सुन सकेंगे. वो भी इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ.

Advertisement

वैसे, 'रामायण' की हाइप बढ़ाने में एक बड़ा कारण इसका म्यूजिक भी है. फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाने के लिए नमित मल्होत्रा ने हान्स ज़िमर और एआर रहमान को फिल्म से जोड़ा है. इसके लिरिक्स उन्होंने कुमार विश्वास से लिखवाए हैं. मगर 'रामायण' से इसके गाने हटा देने पर विदेशी ऑडियंस ज़िमर, रहमान और कुमार विश्वास का पूरा काम देख-सुन नहीं पाएगी. ऐसे में उनका ये फैसला बैकफायर कर सकता है. हालांकि अमेरिकन ऑडियंस मूवी को कैसे रिसीव करती है, ये 05 नवंबर को इसकी रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा. रिपोर्ट्स हैं कि भारत में भी 'रामायण' सेम डेट पर आ रही है. मगर इसके पेड प्रिव्यू शोज़ 04 नवंबर से शुरू हो जाएंगे. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियली नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. संभावना है कि फिल्म के दूसरे ट्रेलर के साथ इसकी नई रिलीज़ डेट और पेड प्रीव्यू वाली जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए.

वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर उठाने का इंतज़ाम कर लिया?

Advertisement
Advertisement