लंबे इंतजार के बाद Ramayana का ट्रेलर कब रिलीज होगा? Ramayana Music Album Rights को लेकर कितने करोड़ रुपए की डील हुई? Ranbir Kapoor की Love And War को लेकर क्या अपडेट आया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' ने ट्रेलर रिलीज से पहले ही 'धुरंधर: द रिवेंज' का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ डाला!
रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई यानी कल सुबह 4.15 बजे रिलीज किया जाएगा.

# ड्वेन जॉनसन स्टारर 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर आया
द रॉक उर्फ ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म की कहानी अपनी पिछली सीरीज की तरह दमदार एक्शन, एडवेंचर और हल्की कॉमेडी लिए हुए रहेगी. फिल्म में केविन हार्ट भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का ये पांचवां पार्ट रहेगा. सबसे पहले 1995 में 'जुमानजी' रिलीज हुई थी. इसकी कहानी थी कि एक बोर्ड गेम खेल रहे लोगों की टीम इसके अंदर चली जाती है. इसके बाद 2005 में इसका दूसरा पार्ट बना और खूब पसंद किया गया. इसके बाद 2017 और 2019 में भी इसके पार्ट्स रिलीज हुए. अब इस सीरीज का पांचवीं किश्त आ रही है. 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का डायरेक्ट क्लैश शाहरुख खान की 'किंग' से होगा, जो कि 24 दिसंबर को आनी है.
# 'नॉटी' में दिखेंगी 'फ्रैंड्स' फेम जेनिफर एनिस्टन
मशहूर टीवी सीरीज 'फ्रेंड्स' फेम एक्टर जेनिफर एनिस्टन ने कॉमेडी फिल्म 'नॉटी' में नज़र आने वाली है. फिल्म को ओलिविया वाइल्ड डायरेक्ट कर रही हैं. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 5 नवंबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी कहानी एक सिंगल मदर की है, जो अपने एक्स से अपने बेटे की कस्टडी लेने की जंग लड़ती है. इसमें जेनिफर के साथ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' वाले पीटर डिंकलेज को भी कास्ट किया गया है.
# इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म में वेदांग और शरवरी!
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को बेहद पसंद किया गया. ये फिल्म अभी थिएटर से उतरी ही थी कि इम्तियाज़ ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये भी एक लव स्टोरी होगी. मगर इम्तियाज अली मार्का. इस फिल्म में भी वेदांग रैना और शरवरी वाघ की जोड़ी नज़र आएगी. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले लॉक हो गया है. मेकर्स ने शूटिंग लोकेशन्स की तलाश शुरू कर दी है. इसी साल नवंबर तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.
# 'रामायण' ने ट्रेलर आने से पहले ही तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज में बस एक दिन बाकी है. इससे पहले ही 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स ने 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपए में 'रामायण' का म्यूजिक राइट खरीदा है. इससे पहले 'धुरंधर:द रिवेंज' के म्यूजिक राइट्स 54 करोड़ रुपये में खरीदे थे. रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स को लेकर सोनी म्यूजिक और टी-सीरीज के बीच तगड़ी फाइट दिखी. सोनी ने इस एल्बम के लिए 70 करोड़ की बोली लगाई थी. लेकिन टी-सीरीज के 75 करोड़ की डील से पीछे रह गए. रामायण को हिंदी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस डिस्ट्रिब्यूट कर रहा है. सोनी पिक्चर्स फिल्म का ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर है.
# ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज़ होगा 'रामायण' का ट्रेलर
'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म हो गया है. फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4.15 बजे रिलीज हो जाएगा. 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "30 जुलाई, 2026 की सुबह 4 बजकर 15 मिनट की ब्रह्म मुहूर्त में रामायण का पवित्र ट्रेलर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा." 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगा.
# रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट आया
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज के लिए शेड्यूल है. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मेकर्स ने बताया कि 'रामायण' की रिलीज से पहले ही इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया जाएगा. फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जल्द ही रिलीज किया जा सकता है. फिलहाल फर्स्ट लुक तैयार किया जा रहा है.
वीडियो: 'रामायण' का अंत देखकर 2027 की दीपावली का इंतजार करेंगे दर्शक!










