सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पर हैं. नीचे पढ़िए SAG अवॉर्ड्स, पठान और अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से जुड़ी खबरें.
सौरव गांगुली नहीं बल्कि इस एक्टर/सिंगर की बायोपिक में होंगे रणबीर कपूर
रणबीर ने बताया कि उन्हें अभी सौरव गांगुली की बायोपिक ऑफर ही नहीं हुई है.
.webp?width=360)

1. 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' को SAG अवॉर्ड्स
29वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स यानी SAG अवॉर्ड्स में इस बार साईंस फिक्शन फिल्म Everything Everywhere All at Once ने रिकॉर्ड ब्रेक अवॉर्ड्स जीते हैं. इसे अलग-अलग कैटेगरी में चार अवॉर्ड्स मिले हैं. फिल्म को बेस्ट मोशन पिक्चर कास्ट, फीमेल एक्टर इन लीडिंग रोल, मेल एक्टर इन सपोर्टिंग रोल और फीमेल एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए SAG अवॉर्ड दिए गए. इसके अलावा 'द व्हेल', 'टॉप गन मेवरिक' और 'द व्हाइट लोटस' को भी अलग-अलग कैटेगरीज़ में अवॉर्ड दिए गए.
2. चार दिनों में अक्षय कुमार ने कमाए 10 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है. पहले दिन फिल्म ने 2.55 करोड़, दूसरे दिन 3.8 करोड़ और तीसरे दिन 3.90 करोड़ रुपए कमाए. तीन दिनों में मूवी ने सिर्फ 10 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.
3. किशोर कुमार की बायोपिक में काम करेंगे रणबीर कपूर
खबर थी कि रणबीर कपूर जल्द ही सौरव गांगुली की बायोपिक में दिखाई देने वाले हैं. जब रणबीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी. उन्होंने बताया कि वो लेट सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. रणबीर ने ये भी बताया कि उन्हें अभी सौरव गांगुली की बायोपिक ऑफर ही नहीं हुई है.
4. अरबाज़ ने कहा, ''पब्लिक को शाहरुख खान फेक लगे''
अरबाज़ खान ने शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर बात की है. फ्री प्रेस जनरल से बात करते हुए अरबाज़ ने उस वक्त की बात की जब शाहरुख 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करते थे. अरबाज़ ने कहा, ''मुझे लगता है वो (शाहरुख) स्मॉल स्क्रीन पर नैचुरलिज़्म नहीं ला पाए. लोगों को वो कहीं ना कहीं फेक लगे. आप टीवी पर फेक नहीं हो सकते. या तो आपको अमिताभ बच्चन की तरह बहुत स्मार्ट होना चाहिए. वो अपनी ऑडिएंस को अच्छे से जानते हैं. शाहरुख नहीं जानते.''
5. सलमान ने फैमिली को दिखाई 'किसी का भाई किसी की जान'
सलमान खान जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देने वाले हैं. 21 अप्रैल को रिलीज़ से पहले सलमान ने अपनी ये फिल्म अपनी फैमिली को दिखाई. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने अपने फार्म हाउस पर इस फिल्म को घरवालों को दिखाया.
6. अक्षय कुमार की 'हेरा-फेरी 3' में विलेन बनेंगे संजय दत्त?
'हेरा-फेरी 3' पर काम शुरू हो चुका है. अब खबर आ रही है कि फिल्म में संजय दत्त विलेन का रोल निभाएंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त फिल्म में ब्लाइंड मैन का रोल प्ले करेंगे. रिपोर्ट्स हैं कि संजय दत्त को इस रोल का नरेशन दे दिया गया है और उन्हें रोल काफी पसंद भी आया है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
7. 'द नाइट मैनेजर' के डायरेक्टर साथ काम करेंगे करण जौहर
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की सीरीज़ 'द नाइट मैनेजर' के डायरेक्टर संदीप मोदी के साथ करण जौहर ने दो प्रोजेक्ट्स की डील साइन की है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप मोदी, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली दो फिल्मों को डायरेक्ट करेंगे. बताया जा रहा है कि पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है. जल्द ही इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार ने बताया सालों पहले कनाडा की नागरिकता लेने के पीछे क्या वजह थी?






















