The Lallantop

बॉलीवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लेने वाले ने ये वजह बताई

मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर है. पुलिस ने बताया कि टाइगर सुरक्षित हैं.

Advertisement
post-main-image
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू, मुंबई के पुष्पा पार्क इलाके में तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हुए।
  • यह घटना तब हुई जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपने घर लौट रहे थे और तीन अज्ञात लोगों ने बाइक से फायरिंग की, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली।
  • मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 15 टीमें गठित कर फॉरेंसिक जांच शुरू की है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जांच में तेजी लाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बॉलीवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मुंबई के जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हुई. घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक लोकल ऑटो रिक्शा ड्राइवर के घायल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से सेफ हैं. हमले की पुष्टि टाइगर के पिता बॉलीवुड ऐक्टर जैकी श्रॉफ की टीम ने भी की है. टीम ने बताया कि टाइगर फिलहाल ठीक हैं. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इसके लिए 12 टीमें बनाई गई हैं. 

Advertisement

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें टाइगर की कार फैन्स की भीड़ के बीच से निकल रही है. तभी गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. टाइगर की बीएमडब्ल्यू कार पर तीन राउंड फायरिंग की गई. इंडिया टुडे के अभिजीत करांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ये घटना हुई.

डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है. वो पूरी तरीके से सेफ हैं. घटना की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम ने प्राथमिक फॉरेंसिक एनालिसिस शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन में कुल 15 टीमें अभी काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि हमले में दो लोग घायल हैं. एक टाइगर के ड्राइवर हैं. उनका उनका फिरदौस है. उनको बाएं हाथ पर इंजरी हुई है. एक अन्य व्यक्ति घायल है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
कितने ली जिम्मेदारी?

मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने ली है. वह लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का आदमी बताया जा रहा है. अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई नाम के फेसबुक पेज से दावा किया गया है कि ‘फायरिंग की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं’. पोस्ट में हमले की वजह भी बताई गई है. लिखा है, 

‘राम-राम जी सभी भाइयों. जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इसको (टाइगर को) हमने कॉल करके समझाया था लेकिन इसको समझ नहीं आया. इसलिए आज इसको बढ़िया तरह समझा दिया. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा.’

l
फेसबुक पोस्ट करके ली जिम्मेदारी.

हालांकि, लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के जिम्मेदारी लेने की बात पर मोहित गर्ग ने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कमेंट करना उचित नहीं होगा.  

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की है. जेसीपी लॉ ऐंड ऑर्डर मनोज शर्मा मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके मामले में तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

कांग्रेस का हमला

वहीं कांग्रेस ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है. कांग्रेस सचिव सचिन सावंत ने एक बयान में कहा कि ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर बेहद चौंकाने वाली है. आखिर मुंबई में हो क्या रहा है? उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर गोलीबारी, कई ऐक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को धमकियां. मुंबई में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. मुख्यमंत्री पूरी तरह फेल हैं.

वीडियो: इंदौर के गरबा पंडाल में बीजेपी नेता ने महिला से बदसलूकी की?

Advertisement