The Lallantop

"हम रावण को विलन की तरह नहीं दिखाएंगे"

'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने यश के रावण के बारे में क्या राज़ खोले?

Advertisement
post-main-image
यश 'रामायण' से बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं.

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana में Yash एक बड़ी हाइलाइट होने जा रहे हैं. वो इस प्रोजेक्ट में रावण के रोल में दिखाई देंगे. मेकर्स ने अबतक उनका कंप्लीट लुक रिवील नहीं किया है. बावजूद इसके, उन्हें लेकर फैंस में अभी से एक्साइटमेंट बनी हुई है. यश ने 'रामायण' से जुड़े इवेंट्स और इंटरव्यूज़ से दूरी बना रखी है. ऐसे में डायरेक्टर Nitesh Tiwari ने खुद ही उनके किरदार की परतें खोली हैं. उन्होंने बताया कि वो इस प्रोजेक्ट में रावण को महज एक विलन की तरह पेश नहीं करने वाले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों यूएस में फिल्म से जुड़ा एक प्रेस इवेंट रखा गया था. वहां यश के रावण पर बात करते हुए नितेश बताते हैं,

"रावण की ज़िंदगी के कई पहलू थे. वो एक जबरदस्त वॉरियर था. अच्छा म्यूजिशियन था. स्कॉलर था और दयालु राजा भी. वो बहुत बड़ा शिव भक्त भी था. उसमें एक विलन होने से कहीं ज्यादा खूबियां थीं."

Advertisement

नितेश आगे कहते हैं,

"हमारे लिए रावण के इन सभी पहलुओं को दिखाना बहुत ज़रूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें एक बड़ी सीख छिपी हुई है. आपमें कितनी भी खूबियां क्यों न हों, लेकिन अगर आप बदले की भावना और अहंकार तले चलते हैं, तो उसका अंजाम क्या होगा, ये आप समझ ही सकते हैं. इसमें एक बहुत बड़ी सीख है."

सिर्फ नितेश ही नहीं, रणबीर भी यश के रावण को काफी हाइप कर चुके हैं. यूएस वाले इवेंट में उन्होंने भी यश को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि यश के पास जबरदस्त स्टारडम है. रावण जैसा किरदार निभाने के लिए मेकर्स को ऐसे ही इंसान की ज़रूरत होती है, जिसमें ऑरा और स्क्रीन प्रेज़ेंस हो. रणबीर बताते हैं कि आम लोग सालों से जो देखते आए हैं, यश वाला रावण उससे काफी अलग होने वाला है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऑडियंस यश को बड़े पर्दे पर देखने का खूब लुत्फ उठाएगी.

Advertisement

पहले पार्ट में यश का लिमिटेड स्क्रीन प्रेजेंस रहने वाला है. चर्चा है कि मेकर्स इसमें सीता हरण तक का सीक्वेंस दिखाएंगे. हालांकि इससे पहले यश के और भी दूसरे सीन्स होंगे. उनमें रावण की बैकस्टोरी दिखाई जा सकती है. उनमें कुबेर से उसकी लड़ाई भी दिखाई जा सकती है. ‘रामा’ टीजर में पुष्पक विमान वाला शॉट उसी लड़ाई से जुड़ा नजर आ रहा है. बाकी जहां तक फिल्म है, ‘रामायण’ का पहला पार्ट दीपावली 2026 और सेकेंड पार्ट दीपावली 2026 में रिलीज़ होगा. 

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के सपोर्ट में क्या बोले ऋतिक रोशन?

Advertisement