The Lallantop

चलते इंटरव्यू में राकेश बेदी को आया विकी कौशल का फोन, 'धुरंधर 2' पर क्या बातचीत हुई?

राकेश ने विकी को 'बच्चा है तू मेरा' डायलॉग भी सुनाया.

Advertisement
post-main-image
राकेश बेदी और विकी कौशल 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में काम कर चुके हैं.

Dhurandhar 2 में Jamil Jamali का किरदार निभाकर Rakesh Bedi हर तरफ सुर्खियों में आ गए हैं. आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के नामी-गिरामी चेहरे तक उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनमें से एक Vicky Kaushal भी हैं. विकी ने कॉल करके उनके काम की तारीफ की थी. खास बात ये है कि ये कॉल The Lallantop के स्पेशल प्रोग्राम Guest In The Newsroom के दौरान ही आया था. राकेश हालिया GITN में बतौर गेस्ट आए हुए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंटरव्यू के दौरान राकेश 'धुरंधर' प्रोजेक्ट से जुड़ने की बैकस्टोरी बता रहे थे. ठीक उसी दौरान उनका फोन वाइब्रेट हुआ. पता चला कि विकी कौशल उन्हें कॉल कर रहे हैं. उन्होंने फोन उठाया तो उधर से विकी बोले,

"हैलो सर, मैं विकी बोल रहा हूं. मैं बस खुद को कंट्रोल नहीं कर सका, इसलिए आपको कॉल कर दिया. इतना...मतलब इतना स्वाद आया न. हर बार जब आप स्क्रीन पर आए, ऐसा लगा जैसे वो खिल गया है. हर हरकत, हर छोटी चीज. मेरे पास आपको बताने के लिए शब्द नहीं हैं."

Advertisement

इस पर राकेश ने विकी को बताया कि वो 'द लल्लनटॉप' के इंटरव्यू में हैं. इसलिए क्या वो फोन को लाउडस्पीकर पर रख सकते हैं? विकी ने हामी भरी तो राकेश ने उनसे हंसते हुए कहा कि वो अब अपनी बातें रिपीट करें. हालांकि इस बीच वो न्यूजरूम को ये बताना नहीं भूले कि ये कॉल उन्होंने किसी प्लानिंग के तहत नहीं करवाया है. इस पर विकी आगे कहते हैं,

"परसों रात मैंने फिल्म देखी और मेरे होश उड़ गए. खासकर आपकी परफॉर्मेंस को देखकर. कमाल. आप जब-जब स्क्रीन पर आए, इतना मज़ा आया है. मेरा मानना है कि जिसने भी ये फिल्म देखी होगी, वो यही बातें कहेगा. इतना मज़ा आया है."

राकेश बेदी ने पब्लिक डिमांड पर विकी को "तू मेरा बच्चा है" वाला वायरल डायलॉग भी सुनाया. गेस्ट इन द न्यूजरूम का ये एपिसोड आप दी लल्लनटॉप की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

Advertisement

वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा बताने वालों को राकेश बेदी ने सुनाया

Advertisement