The Lallantop

"सबकी जली तो है..." - ज़ाकिर खान ने 'धुरंधर' पर बॉलीवुड की भद्द पीट दी

रणबीर कपूर ने 'धुरंधर' को अपनी फेवरेट फिल्म बताया था. आमिर खान भी सेकेंड पार्ट की तारीफ कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट करीब 300 करोड़ रुपये का था.

Dhurandhar 2 पिछले पांच महीनों से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. एक तरफ मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही. वहीं दूसरी तरफ देश भर के फिल्म सेलिब्रिटीज़ इस पर अपनी भी राय दे रहे हैं. बॉलीवुड से भी एक के बाद एक, कई लोगों ने मूवी की तारीफ में लंबे पोस्ट्स लिखे हैं. मगर कॉमेडियन Zakir Khan की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री वाले ‘धुरंधर’ से अंदर ही अंदर जल भी रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ज़ाकिर पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे थे. इवेंट में कई फिल्म सेलिब्रिटीज़ पहुंचे हुए थे. लगे हाथ ज़ाकिर ने उन पर तंज कस दिया. बॉलीवुड के 'फेक लव' पर बात करते हुए वो कहते हैं,

"कितनी ही तारीफ वाली पोस्ट आप डाल दें. कितनी ही स्टोरी डाल दें. कितने ही इंटरव्यू में आप पब्लिकली कह दें कि ये मेरी फेवरेट फिल्म है. लेकिन सच तो ये है दोस्तों कि धुरंधर से सबकी जली तो है. फिल्म में बम ल्यारी में फूटे, लेकिन धुआं हुआ है बांद्रा से जुहू में."

Advertisement

ज़ाकिर का बयान इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इसे 'धुरंधर 2' की रिलीज़ के शुरुआती दिनों से जोड़कर भी देख रहे हैं. तब इंटरनेट पर एक बहस छिड़ी थी. वो ये कि इस फिल्म को भारत के दक्षिणी राज्यों से आने वाले एक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं, मगर बॉलीवुड वाले नहीं. दरअसल, तबतक अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, जूनियर NTR, राम चरण और यहां तक कि खुद रजनीकांत भी फिल्म की तारीफ में पोस्ट कर चुके थे. ऐसे में लोगों ने सवाल उठाया कि जब वो लोग इस मूवी को पसंद कर सकते हैं, तो फिर बॉलीवुड वाले क्यों नहीं?

इंटरनेट पर ट्रोल्स ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाए. इस बीच शाहरुख के नाम से एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ. उसमें उन्हें 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए दिखाया गया था. मगर जांच में पता चला कि वो फेक है. आमिर से तो मीडिया ने सामने से 'धुरंधर 2' पर सवाल किया था. मगर तबतक उन्होंने फिल्म नहीं देखी थी. हालांकि बाद में आमिर की तरफ से उनके प्रोडक्शन हाउस ने मूवी की तारीफ करते हुए एक इंस्टा स्टोरी जरूर डाली थी.

aamir khan
आमिर खान प्रोडक्शंस की इंस्टाग्राम स्टोरी.

वैसे तो किसी फिल्म को पसंद करना या ना करना, उस पर अपनी राय देना या न देना लोगों का पर्सनल मैटर होता है. मगर ‘धुरंधर’ के केस में मामला काफी पॉलिटिकल मोड़ ले चुका है. यहां लोग आपकी चुप्पी पर भी सवाल उठा सकते हैं और बोलने पर भी. इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऋतिक रोशन हैं. पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद उन्होंने फिल्म की तारीफ में एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली थी. अपनी राय देते हुए हुए उन्होंने ये कहा कि भले ही वो ‘धुरंधर’ की पॉलिटिक्स से सहमत न हों, मगर उन्हें इसकी बाकी बातें बहुत पसंद आई हैं. उनका ये कहना लोगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्हें इंटरनेट पर हर तरफ बुरी तरह कोसा गया. नतीजतन, सेकेंड पार्ट की रिलीज़ पर उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साध ली.

Advertisement
dhurandhar 2
ऋतिक रोशन की इंस्टा स्टोरी.

जहां तक बॉलीवुड का सवाल है, 'धुरंधर 2' की तारीफ में करण जौहर, विकी कौशल, अनुपम खेर, आयुष्मान खुराना, परेश रावल और शिल्पा शेट्टी ने काफी कुछ कहा है. अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह, रितेश देशमुख, आलिया भट्ट और काजल अग्रवाल ने भी फिल्म को पसंद किया है. रणबीर कपूर, जो सोशल मीडिया पर ऑफिशियली हैं भी नहीं, उन्होंने भी फिल्म की तारीफ की है. एक फैन इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने 'धुरंधर' को अपनी करंट फेवरेट फिल्म बताया था. साथ ही ये भी कहा था कि वो इसके गाने रिपीट पर सुनते हैं. खैर, इन तमाम पॉजिटिव और नेगेटिव चर्चा के बीच रणवीर सिंह की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस तरह ये ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद देश की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.

वीडियो: आदित्य धर क्रिकेट छोड़ कैसे बने फिल्म डायरेक्टर?

Advertisement