The Lallantop

सबको पछाड़ देश की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म बन गई रणबीर की 'रामायण'

'रामायण' इस लिस्ट में 62 परसेंट व्यूज़ के साथ टॉप पर है. रजनीकांत आसपास भी नहीं फटक सके.

Advertisement
post-main-image
‘रामायण पार्ट 1’ 62.8% पेज व्यूज़ के साथ IMDb पर टॉप ट्रेंडिंग है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' IMDb इंडिया की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है और इसने 62.8 प्रतिशत पेज व्यूज़ प्राप्त किए हैं।
  • 'रामायण' की इतनी अधिक एक्साइटमेंट का कारण फिल्म की दुनिया में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को होने वाली रिलीज़ है, जबकि इसके मुकाबले अन्य फिल्मों को कम ध्यान मिला है।
  • IMDb पर 'रामायण' के ट्रेंड के बाद अब यह देखना होगा कि यह उत्साह बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई में बदलता है, जिससे फिल्म का आर्थिक सफलता पता चलेगा।

किन फिल्मों को पछाड़कर Ramayana बनी IMDb की Most Anticipated फिल्म? क्या Monday Test में पास हो पाई Drishyam 3? कैसा है Rajinikanth की Jailer 2 का Trailer? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' बनी देश की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म

रणबीर कपूर की 'रामायण' का दुनियाभर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है. IMDb इंडिया की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों और शोज़ की लेटेस्ट लिस्ट में भी 'रामायण पार्ट 1' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म ने 62.8 पर्सेंट पेज व्यूज़ अपने नाम किए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद 'नई नवेली' को मात्र 7.7 परसेंट पेज व्यूज़ मिले. यानी IMDb पर 'रामायण' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बाकी फिल्मों से कई गुना ज्यादा है. अब देखना ये है कि ये बज़ बॉक्स ऑफिस कन्वर्ट होता या नहीं. 'रामायण' दुनियाभर में 6 नवंबर और इंडिया में 8 नवंबर को रिलीज़ होनी है.

Advertisement

# 'द बैटमैन पार्ट 2' की शूटिंग बीच में रुकी

'द बैटमैन पार्ट 2' की शूटिंग पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. डैडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर मैट रीव्स ने फैमिली मैटर की वजह से अस्थायी तौर पर प्रोडक्शन से कदम पीछे खींच लिए हैं. इसके चलते वॉर्नर ब्रदर्स और DC  स्टूडियोज़ की इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर ये फिल्म 18 फरवरी 2028 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

# 'एवेंज़र्स: एंडगेम' बनी दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म

Advertisement

'अवतार' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' की बॉक्स ऑफिस जंग में एक बार फिर बाज़ी पलट गई है. 'एवेंजर्स: एंडगेम' के री-रिलीज़ वाले वर्जन 'एंडगेम: ऑनकोर' ने फिल्म की लाइफटाइम कमाई में 126 मिलियन डॉलर्स यानी 1200 करोड़ रुपए और जोड़ दिए हैं. इसके साथ ही 'एंडगेम' की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 2.9255 बिलियन डॉलर यानी 28 हजार 210 करोड़ रुपए हो गई है. जबकि 'अवतार' की कमाई 2.9237 बिलियन डॉलर यानी 28 हजार 100 बानबे करोड़ रुपए है. यानी 2019 की ये मार्वल फिल्म एक बार फिर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

# चार दिनों में 300 करोड़ रुपए के पार हो गई 'दृश्यम 3'

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने चौथे दिन भारत में 21 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 सैंतीस करोड़ रुपए हो गया है. विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन छियासठ करोड़ रुपए पहुंच गया. यानी 'दृश्यम 3' ने सिर्फ 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 303 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

# रजनीकांत की 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज़

सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर 'टाइगर' मुथुवेल pandian के रोल में लौटे हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि पहले पार्ट में Idol Smuggling Network को खत्म करने के बाद टाइगर एक गांव में ड्राइवर बनकर शांत जिंदगी जी रहा है. मगर उनके अतीत के दुश्मन उन्हें फिर से तलाश रहे हैं. 'जेलर 2', इसी साल 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी.

# इंडिया के 9 शहरों में टूर करने जा रहे अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह अपने म्यूज़िक करियर के 20 साल पूरे होने का जश्न अब एक बड़े इंडिया टूर के साथ मनाने वाले हैं. 2027 में जनवरी से मई के बीच उनका नौ शहरों का Stadium-scale tour होगा. अहमदाबाद से शुरू होकर ये टूर चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे और इंदौर होते हुए 15 मई को हैदराबाद में खत्म होगा.

वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?

Advertisement