The Lallantop

रणबीर की 'रामायण' पार्ट 1 में यहां तक की कहानी दिखेगी, तीनों पार्ट की टाइमलाइन पता चल गई

Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Sunny Deol और Yash स्टारर Ramayana को Nitesh Tiwari ऐसे तीन हिस्से में बांट रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की 'रामायण' को तीन हिस्सो में ऐसे तोड़ेंगे मेकर्स.

Nitesh Tiwari की Ramayana को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं. Ranbir Kapoor स्टारर ये फिल्म तीन पार्ट्स में रिलीज होगी. अब पता चला है कि इस फिल्म को तीन हिस्सों में कैसे बांटा जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के पहले हिस्से की कहानी सीता हरण तक की होगी. वहीं फिल्म के तीसरे पार्ट में राम और रावण के बीच युद्ध दिखाया जाएगा.

Advertisement

एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया-

"जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 'रामायण' तीन पार्ट में बनेगी. लेकिन जो बात सबको नहीं पता है, वो ये कि फिल्म को मेकर्स ने तीन हिस्सों में कैसे बांटा है. पहले पार्ट में राम, अयोध्या में उनका परिवार, सीता के साथ विवाह और 14 साल का वनवास दिखाया जाएगा. पहला पार्ट सीता हरण के साथ खत्म हो सकता है. मेकर्स स्टोरी में कोई भी जल्दबाज़ी नहीं दिखाना चाहते हैं. वो स्टोरी को सुकून के साथ, हर बात का ध्यान रखते हुए, सिनमैटिक अंदाज में दर्शकों के सामने रखना चाहते हैं."

Advertisement

हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हो सका है कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट में हनुमान बने सनी देओल का लंबा रोल होगा या फिर सिर्फ कैमियो जितना. इस पर सोर्स ने कहा- 

“फिल्म के दूसरे पार्ट में हनुमान की राम और लक्ष्मण के साथ मुलाकात दिखाई जाएगी. इसके साथ ही वानर सेना के साथ राम का मिलना. फिर राम सेतु बनाना. इसके बाद फिल्म के तीसरे हिस्से में राम और रावण का युद्ध दिखेगा. राम सेना और रावण सेना, आमने-सामने होंगी. रावण को हराकर राम, सीता को अयोध्या लाएंगे.”

'रामायण' के लिए काफी तगड़ी रिसर्च की गई है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क भी तेजी से चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राम नवमी के खास मौके पर 'रामायण' का ऑफिशियल अनाउंस किया जाना है. बीते कुछ वक्त में 'रामायण' से जुड़ी कई खबरें आ चुकी हैं. चाहें वो कास्ट की जानकारी हो. एक्टर्स की फीस हो या फिर रणबीर का शराब और नॉन वेज आदि छोड़ना. बताया गया कि नितेश तिवारी रणबीर समेत पूरी कास्ट को कई तरह की ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं. इसमें डिक्शन की ट्रेनिंग भी शामिल है. वर्कशॉप करवाए जा रहे हैं, ताकि एक्टर्स एक-साथ काम करने में सहज हो सकें. और वो चीज़ स्क्रीन पर भी रिफ्लेक्ट हो. 

Advertisement

अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिल्म में राम के कैरेक्टर में रणबीर कपूर, सीता के किरदार में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, हनुमान के कैरेक्टर में सनी देओल दिखेंगे. इसके अलावा कैकई का रोल लारा दत्त प्ले करने वाली हैं. शूर्पणखा का किरदार रकुल प्रीत के हिस्से गया है. हालांकि ये सब सुनी-सुनाई खबरें हैं. मेकर्स ने अब तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. जब फिल्म अनाउंस होगी, तब संभवत: इस बारे में बताया जाएगा. 

वीडियो: नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम का रोल निभाएंगे रणबीर, साथ में साई पल्लवी और यश, कब रिलीज होगी?

Advertisement