The Lallantop

'आवारापन 2' से इमरान हाशमी को मिलेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, सनी की 'बंटवारा 1947' बदहाल

'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने स्क्रीन्स कब्जाने की कोशिश की थी. फिर भी 'आवारापन 2' उनसे तीन गुना आगे निकल गई.

Advertisement
post-main-image
ओरिजिनल 'आवारापन' को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 14 अगस्त को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं, जिनके बीच बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा देखी गई।
  • 'आवारापन 2' ने अडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' से तीन गुना अधिक टिकटें और लगभग 3.59 करोड़ रुपए ज्यादा कमाई की, जिससे इसकी ओपनिंग पर उच्च उम्मीदें हैं।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, 'आवारापन 2' पहली रिलीज़ के दिन 20 करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकती है, जिससे यह इमरान हाशमी का सबसे बड़ा सोलो ओपनर बन सकती है।

14 अगस्त यानी कल Emraan Hashmi की Awarapan 2 और Sunny Deol की Batwara 1947 सिनेमाघरों में साथ रिलीज़ होंगी. अनुमान था कि दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला. मगर Advance Booking Report देख ऐसा लग रहा है कि 'आवारापन 2' एक तरफ़ा बाज़ी मारने वाली है. यही नहीं, इमरान की ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही Awarapan के लाइफटाइम कलेक्शन को लांघ जाएगी.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 13 अगस्त की दोपहर तक 'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' पर तीन गुना बढ़त ले ली है. अडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की फिल्म ने अब तक 3.99 करोड़ रुपए की सेल की है. ब्लॉक सीट्स मिलाने पर ये आंकड़ा 6.46 करोड़ तक पहुंच जाता है. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.2 लाख टिकट बेच दिए है.

दूसरी तरफ़, आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी 'बंटवारा 1947' की हालत खस्ता हो रखी है. अडवांस बुकिंग में इस मूवी ने 34.2 हजार टिकटें बेच केवल 95.09 लाख की कमाई की है. ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ भी दें, तब भी ये आंकड़ा 2.87 करोड़ तक ही पहुंच पा रहा है. यानी सनी देओल की फिल्म इस वक्त 'आवारापन 2' से 3.59 करोड़ रुपए पीछे चल रही. ये हाल तब है, जब इस मूवी को PVR-Inox जैसा बड़ा ब्रैंड डिस्ट्रिब्यूट कर रहा है.

Advertisement

वैसे, अडवांस बुकिंग की ये डिजिटल खिड़की 13 अगस्त की रात तक खुली रहेगी. यानी दोनों फिल्मों के पास अभी भी कुछ घंटे का समय बचा है. लेकिन जनता ने अब तक जिस तरह का रिस्पॉन्स दिया, उसे देख ये अनुमान लगाना मुश्किल नहीं कि 'बंटवारा 1947', ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे छूटने वाली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि 'आवारापन 2' अडवांस बुकिंग में ही 10 करोड़ रुपए की टिकटें बेच देगी. यानी इमरान के पास ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपए तक का बिजनेस करने का अच्छा मौका है.

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘बादशाहो’ के नाम है, जो 12.60 करोड़ रुपए से खुली थी. मगर ये मल्टी-स्टारर मूवी थी. इसमें अजय देवगन ने लीड रोल किया था. इमरान की सबसे बड़ी सोलो ओपनर है ‘राज़ 3’. इस फिल्म ने पहले दिन 10.47 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

मगर जैसे रुझान आ रहे हैं, उसके मुताबिक ‘आवारापन 2’ इमरान के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनर बनने जा रही है. साथ ही ये पहले दिन ओरिजिनल 'आवारापन' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर जाएगी. 2007 में रिलीज़ हुई 'आवारापन' ने भारत में 7.76 करोड़ और वर्ल्डवाइड महज 12.18 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन 14 अगस्त को इमरान उसे कहीं पीछे छोड़ देंगे.

Advertisement

वीडियो: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स!

Advertisement