The Lallantop

गोरखपुर में दुर्गा पूजा का चरणामृत पीने के बाद 450 श्रद्धालुओं को लगा रेबीज का टीका

Gorakhpur cow rabies Charanamrit: यूपी के गोरखपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बना चरणामृत लेने के बाद 450 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई. दावा है कि जिस गाय के दूध से चरणामृत बना था, उसे पागल कुत्ते ने काटा था.

Advertisement
post-main-image
गाय के दूध का दुर्गा पूजा के दौरान बना चरणामृत बना था. (Courtesy-इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 450 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया गया है. उन लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान बना चरणामृत लिया था. बताया गया कि जिस गाय के दूध से चरणामृत बना, उसकी कथित तौर पर पागल कुत्ते के काटे जाने के कारण मौत हो गई थी. पशु चिकित्सक ने गाय में रेबीज की आशंका जताई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

गोरखपुर के गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव में दुर्गा पूजा के दौरान बना चरणामृत श्रद्धालु को दिया गया था. गाय का दूध कुछ दुकानों और घरों में भी पहुंचा. लेकिन जैसे ही गाय के मरने की खबर लोगों ने सुनी, उनके बीच डर बैठ गया.

डॉक्टर ने कहा- 'डरने की बात नहीं'

इंडिया टुडे से जुड़े गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अक्टूबर को रेबीज की आशंका के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर 50 लोगों ने टीका लगवाया. बुधवार, 21 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया, जहां 400 लोगों का टीकाकरण किया गया.

Advertisement

गोरखपुर के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया,

"गोला ब्लॉक के गांव में गाय को कुत्ते ने काटा था. दुर्गा पूजा के दौरान उसके दूध से चरणामृत बनाया गया था. उसे काफी लोगों ने पिया था. क्योंकि गाय की मृत्यु हो गई है. गाय को कुत्ते ने काटा था. लोगों में डर बैठ गया. इसलिए वहां पर एहतियात के तौर पर 450 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है.

इसमें डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि गाय का दूध उबल गया होगा. उसके बाद चरणामृत बना होगा. दूध को उबालने से वायरस खत्म हो जाता है. लोगों में डर की वजह से वैक्सीन दी जा रही है."

गाय को रेबीज होने की पुष्टि नहीं

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस गाय की मौत हुई, वो नवमी यादव नाम के पशुपालक की थी. उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि गाय को आवारा कुत्ते ने कब काटा. लेकिन एक-दो दिनों से उसकी तबीयत खराब लग रही थी और मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय की मौत, US ने जारी की एडवाइजरी

नवमी यादव ने गाय को निजी पशु चिकित्सक डॉ. बेचन सिंह, डॉ. हरदेव यादव और डाड़ी खास पशु चिकित्सालय के चिकित्सक को दिखाया था. उनके मुताबिक डॉक्टर ने गाय को कुत्ते के काटने की आशंका जताई थी. जब ये जानकारी लोगों को मिली, तो वे चिंतित गए. नतीजन 450 लोगों को एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया. हालांकि, रेबीज होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

वीडियो: दिल्ली एयरपोर्ट पर भगवंत मान को 3 घंटे रोका गया? AAP के दावे पर अकाली दल ने क्या कहा?

Advertisement