The Lallantop

लॉकडाउन में ट्रैवल के बाद फैमिली पार्टी में शामिल होने वाली बीजेपी नेता की बहू कोरोना पॉजिटिव निकली

आंख का ऑपरेशन कराकर गाज़ियाबाद से बहराइच आईं थीं.

Advertisement
post-main-image
रजनी रूपानी कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं.

उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला. यहां पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज की है. इसमें BJP नेता की बहू रजनी रूपानी का भी नाम है. आरोप है कि उन्होंने गाजियाबाद से आने के बाद पार्टी की. बाहर से आने की बात छिपाई और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया.

Advertisement

पूरा मामला क्या है?

इस मामले की जानकारी के लिए हमने इंडिया टुडे से जुड़े राम बरन चौधरी से बात की. उन्होंने बताया कि रजनी रूपानी बहराइच नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल रूपानी के दिवंगत भाई की बहू हैं. रजनी 7 फरवरी से अपने बेटे के पास गाज़ियाबाद में थीं. आंख का ऑपरेशन कराने के बाद 18 अप्रैल की शाम अपने पति के साथ बहराइच लौटीं. इसी दिन घर पर एक पार्टी रखी गई. इसमें 24-25 लोग शामिल हुए. 19 अप्रैल की सुबह रजनी और उनके पति को पुलिस टेस्ट कराने के लिए ले गई. 20 अप्रैल की शाम को रजनी अपने घर वापस आईं. 23 अप्रैल को उनकी जब रिपोर्ट आई, तब पता चला कि रजनी कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं.


पार्टी वाली बात कितनी सही?

रजनी के भतीजे नितिन रूपानी ने 'दी लल्लनटॉप' को बताया,

बड़ी मम्मी और बड़े पापा गाज़ियाबाद से 18 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे के करीब आए थे. उसी दिन मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी. घर पर 22-23 लोग हैं. दो-ढाई महीने बाद बड़ी मम्मी आईं थीं, तो उसी खुशी में सब इकट्ठा हुए थे. सब घर के ही थे. कोई बाहर का नहीं था. दूसरे दिन 19 अप्रैल को पुलिस आई, तो हम सब सकपका गए कि पुलिस क्यों आई. फिर पुलिस ने कहा कि जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें बुलाओ. अब हम लोगों को ये नहीं पता कि पुलिस को कैसे पता चला. खैर, हमने बड़े पापा-बड़ी मम्मी को बुलाया. और पुलिस उन्हें अपने साथ टेस्ट के लिए ले गई. फिर 20 अप्रैल को मम्मी आईं. और 23 अप्रैल की रिपोर्ट के बाद हम सभी को बहराइच जिला अस्पताल में क्वारंटीन में रखा गया है. 

नितिन ने पार्टी करते हुए वायरल वीडियो पर भी बात की. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो 18 अप्रैल का नहीं, बल्कि पुराना है. इसमें उनके घर के सदस्य हैं लेकिन ये वीडियो उनके किसी रिलेटिव के यहां का है.

Advertisement

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट, जिसे रजनी के भतीजे नितिन ने पुराना बताया है. वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट, जिसे रजनी के भतीजे नितिन ने पुराना बताया है. इसमें बच्चे-बड़े सब मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस का कहना है कि चूंकि घर में रजनी रहीं, और उसी घर में लोगों ने पार्टी की, सभी ने सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया, लॉकडाउन का पालन नहीं किया, इसलिए सब पर केस दर्ज किया गया है.

दर्ज FIR की कॉपी.
दर्ज FIR की कॉपी.
3

पुलिस ने बताया कि रजनी रूपानी का टेस्ट करवाया गया. वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्हें और पार्टी में शामिल सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया गया है. पुलिस के मुताबिक, रजनी ने गाज़ियाबाद से आने की जानकारी पुलिस को नहीं दी. लॉकडाउन के दौरान पार्टी के लिए प्रशासन से कोई परमीशन नहीं ली, और न जानकारी दी. महामारी फैलाने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.



वीडियो देखें : योगी सरकार ने हर तरह के पब्लिक गैदरिंग पर पाबंदी लगा दी है!

Advertisement

Advertisement