The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की कहानी में संजय दत्त कैसे जोड़ेंगे नई लेयर?

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 के बारे में लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में एक हिंदी फिल्म स्टार को कास्ट किया जाना है. इस कड़ी में Arjun Kapoor, Ranveer Singh और Manoj Bajpayee जैसे एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' में संजय दत्त के कैमियो पर बड़ा अपडेट आया है.

Pushpa 2: The Rule इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. Allu Arjun स्टारर इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. खबरें हैं कि 'पुष्पा 2' में Sanjay Dutt की एंट्री हो सकती है. हालांकि उनका रोल Yash की KGF Chapter 2 जैसे विलेन का नहीं होगा. बल्कि एक कैमियो होगा.

Advertisement

'सियासत' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2' में संजय दत्त कैमियो कर सकते हैं. संजय दत्त का किरदार एक 'इंफ्लूएंशियल फिगर' यानी प्रभावशाली व्यक्ति का होगा. इससे फिल्म की स्टोरीलाइन में एक और लेयर जुड़ जाएगी. हालांकि अब तक इसका ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है. पिछले काफी समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से किसी एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं. इस कड़ी में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का नाम भी सामने आ चुका है. 

फिर ऐसा दावा किया गया कि 'पुष्पा 2' में मनोज बाजपेयी को लिया जा सकता है. मगर ये फेक न्यूज साबित हुई. न्यूज 18 से बात करते हुए मनोज ने खुद इस खबर का खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. अब इस लिस्ट में संजय दत्त का भी नाम जुड़ गया. अब देखना है कि असलियत में ऐसा होता है या नहीं. हालांकि संजय 'पुष्पा 2' में काम कर सकते हैं. क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों शाहरुख खान की ‘जवान’ में भी कैमियो किया था. हालांकि उसकी कुछ खास चर्चा नहीं हुई. क्योंकि फिल्म का सारा क्रेडिट शाहरुख और एटली के खाते में चला गया.

Advertisement

कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदन्ना ने 'पुष्पा 2' पर बात करते हुए कहा था,  

"मैं आपसे ये वादा करती हूं कि इस बार 'पुष्पा 2' बहुत बड़ी होने वाली है. उसमें बहुत मसाला मिलने वाला है. आपको पहली वाली 'पुष्पा' में जो पागलपन दिखा था, उससे ज्यादा 'पुष्पा 2' में दिखेगा. 'पुष्पा 2' में मेरे रोल पर बात करें, तो अब श्रीवल्ली, पुष्पा की वाइफ हो गई. जिसके बाद उसकी ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है. 'पुष्पा 2' में इस बार बहुत ड्रामा होने वाला है. बहुत बड़ी लड़ाइयां होने वाली हैं.''

वहीं बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2024 में पहुंचे अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' में अपने किरदार को लेकर कहा था,

Advertisement

" 'पुष्पा 1'  में आपने जिस रंग में पुष्पा को देखा, 'पुष्पा 2' में वो उससे बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आएगा. क्योंकि अब तक आपने उसके कैरेक्टर पोट्रेयल का निचला स्तर देखा है. अब आप उसके कैरेक्टराइजेशन का हाई स्पेक्ट्रम देखेंगे. 'पुष्पा 2' में आप उसे हाई नोट पर देखेंगे. उसे बड़े स्केल पर देखेंगे. 'पुष्पा 1' के मुकाबले उसकी मुश्किलों का लेवल भी बढ़ने वाला है. उस कैरेक्टर को आप बिल्कुल नए अंदाज में देखेंगे."

‘पुष्पा 2’ को लेकर बहुत सारी खबरें चल रही हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म काफी काम बचा हुआ है. ऐसे में फिल्म की टीम एक साथ दो अलग-अलग लोकेशंस पर शूट कर रही है. डबल शिफ्ट में काम चल रहा है. ताकि फिल्म का काम जल्दी निपटाया जा सके. और इसे तय तारीख पर रिलीज़ किया जा सके. ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील और अनसुया भारद्वाज जैसे एक्टर्स दिखेंगे. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 3' कंफर्म कर डाली! 'पुष्पा 2' को लेकर क्या बताया?

Advertisement