पालतू जानवरों में भी फैला कोरोना वायरस का डर, इसलिए कुछ ज़रूरी बातें गांठ बांध लीजिए
यूपी में लंबे टाइम तक शादी-ब्याह और किसी भी जमावड़े पर रोक लग गई है
योगी सरकार ने कहा है- कोई पब्लिक गैदरिंग नहीं.
Advertisement

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस इंफेक्शन के 1600 से ज़्यादा केस आ चुके हैं. 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. (फोटो- India Today)
उत्तर प्रदेश में 30 जून तक किसी भी पब्लिक गैदरिंग की इजाज़त नहीं मिलेगी. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ये आदेश जारी कर दिया है. पब्लिक गैदरिंग यानी शादी-ब्याह, कोई धार्मिक या सामाजिक आयोजन या कोई भी ऐसा काम, जिसमें ढेर सारे लोग जुटें. वजह- वही कोरोना वायरस. इसके अलावा अगले दो महीने में पांच से दस लाख मज़दूरों के अलग-अलग जगहों से प्रदेश में लौटने की संभावना है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अन्य राज्यों से आने वाले यूपी के प्रवासी मज़दूरों को उनके गांव-घर पहुंचाने से पहले 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाए. कोरोना इंफेक्शन ना होने की तसल्ली हो जाने के बाद ही उन्हें भेजा जाए. इन मज़दूरों को राशन किट और एक हज़ार रुपए का भत्ता भी दिया जाएगा.
इसके अलावा सीएम ने कुछ और भी निर्देश दिए हैं.. # सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में मौजूद दूसरे राज्यों के मज़दूरों की लिस्ट गृह सचिव को देनी होगी. # कम्युनिटी किचन और शेल्टर होम को लेकर खास ध्यान देने के निर्देश हैं. दोनों जगहों पर सैनिटाइज़ेशन का खास ख़्याल रखा जाए. # प्रदेश की सीमाएं पहले की तरह सील रहेंगी. यानी न तो कोई यूपी से दूसरे राज्य में जा सकेगा, न दूसरे राज्य से यूपी में आ सकेगा. प्रदेश में 1370 एक्टिव केस यूपी स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 1600 से ज़्यादा केस आए हैं. कुल केस में से 900 से ज़्यादा केस तबलीग़ी जमात से जुड़े हैं. 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में करीब 111 केस ही आए हैं.
पालतू जानवरों में भी फैला कोरोना वायरस का डर, इसलिए कुछ ज़रूरी बातें गांठ बांध लीजिए
पालतू जानवरों में भी फैला कोरोना वायरस का डर, इसलिए कुछ ज़रूरी बातें गांठ बांध लीजिए
Advertisement













