The Lallantop

फिल्म को लेट होने से बचाने के लिए प्रभास कर जल्दी-जल्दी कर रहे हैं 'कल्कि 2898 AD' की शूटिंग

'कल्कि 2898 AD' के डायरेक्टर नाग आश्विन जल्द से जल्द प्रभास वाले हिस्से का शूट पूरा कर लेना चाहते है. आने वाले कुछ हफ़्तों में प्रभास के सीन्स का पैचवर्क पूरा हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
पिछले दिनों खबर आई थी कि 'कल्कि 2898 AD' पोस्टपोन हो सकती है

अरबाज़ ने सलमान और एटली की मीटिंग की लेकर क्या कहा? सूर्या की ‘कंगुवा’ का टीज़र कब आएगा और अनुपम खेर की फिल्म के लिए कौन से ऑस्कर विनिंग म्यूज़िक कम्पोज़र म्यूजिक कंपोज़ करने वाले हैं? यहां मिलेंगे एंटरटेनमेंट से जुड़े  ऐसे ही कई सवालों के जवाब आपको मिलेंगे यहां.

Advertisement

1. प्रभास जल्द करेंगे 'कल्कि 2898 AD' का शूट पूरा

123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 AD' के डायरेक्टर नाग आश्विन जल्द से जल्द प्रभास वाले हिस्से का शूट पूरा कर लेना चाहते है. आने वाले कुछ हफ़्तों में प्रभास के सीन्स का पैचवर्क पूरा हो जाएगा. फिल्म 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

2. अनुपम के लिए गाना बनाएंगे ऑस्कर विनर MM कीरवानी

अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटु-नाटु' के कंपोज़र एम.एम किरवानी म्यूजिक कंपोज़ करेंगे. अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इस बात की जानकारी दी. फिल्म को अनुपम खेर खुद डायरेक्ट करेंगे.

3. अरबाज़ ने बताया, अभी नहीं बनेगी 'दबंग 4'!

मिड डे को दिए इंटरव्यू में 'दबंग 4' के बारे में बात करते हुए अरबाज़ खान ने बताया, 'दबंग' की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. लेकिन अभी मैं और सलमान दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. सलमान, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म का शूट शुरू करने वाले हैं. मैं और सलमान दोनों इस फिल्म पर काम करना चाहते हैं लेकिन सही समय आने पर." अरबाज़ ने ये भी कहा कि वो एटली से मिलना छोड़िए, उन्हें कभी देखा भी नहीं. खबरें थीं कि 'दबंग 4' की स्क्रिप्ट एटली लिखने वाले हैं.  

4. विजय और मृणाल ने की 'फैमिली स्टार' की शूटिंग पूरी

Advertisement

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर ने अपने वाली फिल्म 'फैमिली स्टार' की शूटिंग पूरी कर ली है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर के उन्होंने इस बात की जानकारी दी. 'फैमिली स्टार' 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

5. कल आएगा सूर्या की 'कंगुवा' का ट्रेलर

सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' का ट्रेलर 19 मार्च को रिलीज़ होगा. भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म को शूट करने में लगभग 2 साल का समय लगा. फिल्म को 'विवेगम' फेम शिवा ने डायरेक्ट किया है.

6. बेटे के एक्टिंग डेब्यू पर अरबाज़ का जवाब

खबरें थी कि सलमान खान, अरबाज़ और मलाइका के बेटे अरहान को फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं. न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. मेरे हिसाब से तो ये रुमर्स ही हैं. मुझ तक अभी ऐसी कोई खबर नहीं पहुंची है."

Advertisement