The Lallantop

'स्पिरिट' के लिए प्रभास का लुक फाइनल, उनका ख़ूंखार, बेरहम अवतार देख भौचक्की रह गई वांगा की टीम

'स्पिरिट' में संदीप रेड्डी वांगा प्रभास को अपने अब तक के सबसे ख़ूंखार हीरो के रूप में पेश करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' के लिए प्रभास का लुक फाइनल हो चुका है. जनवरी से इसकी शूटिंग शूरू होगी.

Sandeep Reddy Vanga ने Spirit में Prabhas का लुक कैसा रखा है? The Legend of Hanuman 7 के बारे में Sharad Kelkar ने कौन सा बड़ा अपडेट दिया है? Jr NTR और Prashanth Neel की Dragon की एक्शन सीक्वेंसेस कहां शूट होंगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'स्पिरिट' में प्रभास का लुक देख टीम दंग हुई!

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों के हीरोज़ के लुक चर्चा में रहते हैं. 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' के बाद अब वो 'स्पिरिट' में प्रभास का लुक फाइनल करने जा रहे हैं. ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में 'स्पिरिट' के लिए प्रभास का एक्सटेंसिव फोटो शूट हुआ. इसमें प्रभास का गेटअप इंटेंस, स्लीक और पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन टीम प्रभास का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दंग रह गई. रिपोर्ट में सूत्रों से बातचीत के आधार पर लिखा गया,

Advertisement

"प्रभास को ऐसे इंटेंस लुक में देख कर रोंगटे खड़े हो गए. जिस अथोरिटी से वो अपने कैरेक्टर की स्किन में उतरे हैं, लग रहा है कि वो किरदार को जी रहे हैं. संदीप रेड्डी तो इस वक्त एड्रेनलिन रश से चार्ज्ड हैं. वो प्रभास को ऐसे अवतार में दिखाने वाले हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. खूंखार और बेरहम."

# 'हाउस ऑफ द ड्रैगन 3' का फर्स्ट लुक आया

'गेम ऑफ थ्रोन्स' की स्पिन ऑफ सीरीज़ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीज़न 3' का फर्स्ट लुक आया है. एमा डार्सी और मैट स्मिथ इसमें जंग की तैयारी में नज़र आ रहे हैं. जॉर्ज R.R. मार्टिन की किताब 'फायर एंड ब्लड' के चार प्रमुख हिस्सों को इसमें दिखाया जाएगा. डेडलाइन की रिपोर्ट मुताबिक सीज़न 3 मई 2026 के दिन रिलीज़ होगा. मेकर्स ने इसका चौथा सीज़न भी अनाउंस कर दिया है. ये 2028 में रिलीज़ होगा.

Advertisement

# मार्च 2026 में आएगी 'दी लैजेंड ऑफ हनुमान 7'

शरद केळकर नेटफ्लिक्स के लिए एक सीरीज़ की शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन में उन्होंने इस शो के बारे में बताया. इस लाइव सेशन में शरद ने 'दी लैजेंड ऑफ हनुमान' के सातवें सीज़न पर भी अपडेट दिया. उन्होंने इसके नरेशन की डबिंग शुरू कर दी है. ये मार्च 2026 में प्रीमियर होगा.

# अफ्रीका में शूट होंगे 'ड्रैगन' के एक्शन सीन

Jr NTR की फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग फुल स्विंग में चल रही है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते में इसकी शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होगी. वहां तीन हफ्ते के शेड्यूल के बाद टीम अफ्रीका पहुंचेगी. फिल्म के मेजर एक्शन सीन वहीं फिल्माए जाएंगे. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 25 जून 2026 को रिलीज़ होगी.

# 'होमबाउंड' के ऑस्कर में जाने से दुखी हैं अनंत

नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुनी गई है. एक्टर और फिल्ममेकर अनंत महादेवन इस बात से दुखी हैं. उनकी फिल्म 'फुळे' भी जातिगत भेदभाव पर बनी है. मगर उसे ऑस्कर तो दूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्क्रीनिंग के लिए भी नहीं चुना गया. मिड-डे से बातचीत में उन्होंने कहा, 

“स्पष्ट दिख रहा है कि मेरी फिल्म का सायलेंट बॉयकॉट किया गया है. मैंने 'होमबाउंड' देखी नहीं है. मगर सुना है कि वो मौजूदा दौर के कास्ट डिफरेंस पर बनी है. मगर 'फुळे' देश में जाति के खिलाफ़ लड़ाई की शुरुआत की कहानी कहती है. फिर भी उसे साइडलाइन कर दिया गया. मैं दुखी और असहाय महसूस कर रहा हूं.”

# अरबाज़-भूमिका की 'केसर सिंह' का शूट ख़त्म

अरबाज़ खान और भूमिका चावला को लेकर एक इमोशनल फिल्म शूट हुई है. टाइटल है 'केसर सिंह'. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग ख़त्म हो गई है. ये पति-पत्नी की इमोशनल कहानी पर बनी फिल्म है, जिसे जसबीर ने डायरेक्ट किया है. मेकर्स अगले महीने इसका रिलीज़ प्लान कर रहे हैं.

 

वीडियो: प्रभास की 'स्पिरिट' टीज़र: यूज़र्स ने कहा, "एनिमल की सस्ती कॉपी, डबिंग से हुई निराशा!"

Advertisement