The Lallantop

'बाहुबली' की तरह ही 'रामायण' भी क्लिफहैंगर एंडिंग के साथ होगी रिलीज?

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पहले पार्ट की एंडिंग को लेकर तगड़ा खुलासा कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के ओवरसीज़ राइट्स सोनी पिक्चर्स ने खरीदे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हाई कोर्ट ने 'काला हिरण' फिल्म के मेकर्स को निर्देश दिया कि वे फिल्म के टीजर और संबंधित इंटरव्यूज के सभी लिंक इंटरनेट से हटाएं, जिससे विवादित बयान हटाए जा सकें।
  • यह आदेश सलमान खान के खिलाफ ब्लैकबक शिकार मामले के चलते हाई कोर्ट में अपील और बहस के बीच आया है, जिसमें फिल्म के विवादित कंटेंट को लेकर आपत्तियां जताई गई थीं।
  • इस फैसले से मेकर्स को कोर्ट के निर्देश मानने होंगे, और फिलहाल निर्देशक भरत एस श्रीनेत ने इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है, जिससे आगे कानूनी प्रक्रिया जारी रह सकती है।

हाई कोर्ट ने Kala Hiran फिल्म के मेकर्स को फटकार क्यों लगाई है? The Odyssey फिल्म की ट्रांसलेटर ने ही डायरेक्टर की भद्द क्यों पीट दी? साथ ही ये भी बताएंगे कि लीक होने के बाद भी Thalapathy Vijay की फिल्म Jana Nayagan ने कैसे 233 करोड़ रुपये कमा लिए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' से कटा किसिंग सीन  

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' 31 जुलाई को रिलीज हो रही है. इंडिया में फिल्म की धकापेल अडवांस बुकिंग चल रही हैं. पिछले दिनों फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेश प्रोसेस पूरा हुआ. सेंसर बोर्ड ने इसे U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. यानी इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं. मगर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ गार्जियन होना जरूरी है. साथ ही फिल्म में तीन-चार बदलाव करवाए गए हैं. दो चेंजेज ऐसे हैं, जिसमें फिल्म में डिसक्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए गए. उसके अलावा दो जगहों पर फिल्म के किसिंग सीन्स काटे गए हैं. इन सीन्स की लंबाई 8 सेकंड है.

Advertisement

# ओडिसी की ट्रांसलेटर ने नोलन की फिल्म की भद्द पीटी

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' दुनियाभर में पसंद की जा रही है. अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने अकेले भारत से ही 124 करोड़ रुपए जुटाए हैं. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद भी कुछ आलोचनाएं भी झेल रही है. होमर की कृतियां ट्रांसलेट करने वाली एमिली विल्सन ने मुखर होकर इस फिल्म की आलोचना की है. एमिली ने लंदन रिव्यू ऑफ बुक्स में फिल्म के तथ्यों पर सवाल खड़े किए हैं. एमिली ने कहा,

“मुझे उम्मीद थी कि होमर के थीम से प्रेरित होकर क्रिस्टोफर नोलन इस बार कुछ नया और बेहतर करेंगे. साथ ही ऐसे किरदार बनाएंगे, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ सकें. लेकिन द ओडिसी में भी उनकी वही पुरानी कमी नजर आती है. फिल्म दिखने में ग्रैंड है, मगर कहानी और किरदारों में गहराई नहीं. हालांकि कुछ बड़े सीन्स और जाएंट्स को दिखाने में मूवी कारगर साबित हुई है. फिल्म में सेक्स सीन्स भी नहीं हैं. वहीं खाने को भी बड़े बेकार तरीके से दिखाया गया है.”

Advertisement

# 'बाहुबली' की तरह क्लिफहैंगर के साथ खत्म होगी 'रामायण'!

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का पब्लिक वेट कर रही है. बताया जा रहा है कि सोनी से हुई डील के बाद मेकर्स दूसरा ट्रेलर काट कर रहे हैं. जिसे 'स्पाइडरमैन- ब्रैंड न्यू डे' के साथ अटैच किया जाएगा. हाल ही में इसका ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक कॉन में भी प्रीमियर किया गया था. यहां IGN को दिए इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि इसका पहला पार्ट क्लिफहैंगर के साथ खत्म होगा. रिपोर्ट्स थीं कि 'रामायण' का अंत सीता हरण पर खत्म होगी. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. अब नितेश ने बताया कि फिल्म ऐसे मोड़ पर खत्म होगी कि दर्शकों को 2027 की दीपावली का बेसब्री से इंतजार रहेगा. कॉमिक कॉन में ही दिए एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' के लिए उनकी कंपनी ने नई तकनीक इजाद की है. नए किस्म के VFX टूल्स तैयार किए गए हैं. क्योंकि वो जिस तरह से रामायण को बनाना चाहते थे, उस लायक टेक्नोलॉजी कहीं उपलब्ध नहीं थी. 'रामायण' का पहला पार्ट इसी साल दीपावली पर रिलीज होगा.

# किस ओटीटी पर आएगी माइकल जैक्सन की बॉयोपिक?

पॉप स्टार माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म 'माइकल' इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 1 बिलियन डॉलर यानी 95 हजार करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. अब ये फिल्म स्टार्ज (Starz) नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी. 'माइकल' 10 अगस्त को वहां प्रीमियर होगी. साथ ही ये फिल्म स्टार्ज के टीवी चैनल पर भी इसी दिन शाम को दिखाई जाएगी. इंडिया में इसे प्राइम वीडियो पर रेंट करके देखा जा सकता है. फिल्म को एंट्वान फुक्वा (Antoine Fuqua) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जफर जैक्सन ने लीड रोल किया है.

#  'काला हिरण' मेकर्स को हटाना होगा फिल्म का टीजर  

'काला हिरण' फिल्म के मेकर्स को हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है. सलमान खान से जुड़े 'ब्लैकबक पोचिंग' केस पर बनी इस फिल्म को अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है. बीते दिनों इसका टीजर आया था. जिसके बाद सलमान खान ने हाई कोर्ट में इसके बैन को लेकर अपील की थी. 27 जुलाई को 'काला हिरण' मामले पर फिर सुनवाई हुई है. लाइव एंड लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस ज्योति सिंह ने मेकर्स को फटकार लगाई है. उन्होंने आदेश दिया है कि 'काला हिरण' टीजर से जुड़े तमाम लिंक्स को इंटरनेट से हटाया जाए. साथ ही उन इंटरव्यूज़ को भी हटाया जाए, जहां अमित जानी ने सलमान के खिलाफ उल्टे-सीधे बयान दिए हैं. 'काला हिरण' के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है और सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कही है.

# प्राइम वीडियो पर आएंगे 100 कोरियन फिल्में और शोज़

कोरियन एंटरटेनमेंट कंपनी CJ ENM के साथ प्राइम वीडियो ने 100 प्रोजेक्ट्स का करार किया है. इस डील के तहत 100 कोरियन फिल्मों और शोज़ को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा. इनमें से 26 ऐसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं, जो आने वाले समय में रिलीज होंगे. कोरियन भाषा के इन प्रोजेक्ट्स को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देखा जा सकेगा. 

वीडियो: 'रामायण' का अंत देखकर 2027 की दीपावली का इंतजार करेंगे दर्शक!

Advertisement