Prabhas की Kalki 2898 AD को रिलीज़ हुए 26 दिन हो चुके हैं. मगर इसकी कमाई लगातार जारी है. एक महीने से पहले ही फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है. सिर्फ इसके हिंदी वर्जन की कमाई जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ां छूने वाली है. कमाल की बाद तो ये है कि इस फिल्म की ह्यूज सक्सेस के बाद प्रभास ने कमाई के मामले में Shahrukh Khan को पीछे छोड़ दिया है. कैसे आइए बताते हैं-
शाहरुख को पछाड़ सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने प्रभास
कोरोना काल के बाद Shahrukh Khan की तीन फिल्में आईं. Pathaan, Jawan और Dunki. तीनों ने ही खूब कमाई की. मगर Kalki 2898 AD के बाद Prabhas ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.


Baahubali 2 की सक्सेस के बाद प्रभास के करियर में कुछ ऐसी फिल्में जुड़ी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. फिर पिछले साल के अंत में Salaar आई और इसने खूब कमाई की. फिर इस साल Kalki 2898 AD आई और इसने तलहका मचा दिया. पिक्चर 1000 करोड़ पार चली गई. अब फिल्मों की कमाई की बात की जाए तो कोरोना काल के बाद प्रभास दूसरे सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने.
कोरोना काल के बाद प्रभास की 'राधे श्याम' आई. जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ कमाए. फिर 'आदिपुरुष' आई. इसने 289 करोड़ का कलेक्शन किया. फिर आई 'सलार'. इसने 406 करोड़ रुपए कमाए. अब 'कल्कि' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 621.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर प्रभास की फिल्मों ने पोस्ट कोरोना काल में 1422.95 करोड़ रुपए कमाए हैं.
इन आंकड़ों के साथ प्रभास ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख की कोरोना काल के बाद तीन फिल्में आईं. तीनों ही पिछले साल रिलीज़ हुईं. Pathaan, Jawan और Dunki. जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 543.2 करोड़, 640.4 करोड़ और 232 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यानी कुल 1415.65 करोड़ रुपए कमाए. इसी आंकड़ें को पीछे छोड़ कर प्रभास हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
पहले नंबर पर दीपिका पादुकोण है. जो कोरोना काल के बाद से सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं. उन्होंने पोस्ट कोविड पीरियड में 83(102 करोड़), 'पठान' (543.2करोड़), 'फाइटर' (215 करोड़) और 'कल्कि 2898 AD' (621.95 करोड़) फिल्में दी हैं. इसी के साथ हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर्स की लिस्ट में सबसे आगे चल रही हैं.
वीडियो: 'कल्कि 2' में असल विलन कमल हासन नहीं, प्रोडक्शन डिज़ाइनर ने क्या हिंट दिया है?






















