The Lallantop

इतिहास में आज से पहले इतना साइंटिफिक गाना नहीं बना

आतंकवाद से जंग के लिए बनाया गया ये गाना, 3 मिनट 14 सेकंड में ही अपने मकसद में कामयाब हो गया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी की अगली फिल्म आ रही है. 'हिंद का नापाक को जवाब : एमएसजी लायन हार्ट 2' . ये फिल्म का नाम है, ट्विटर का ट्वीट नहीं. और लो इसका गाना भी आ गया. आने के साथ 13 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है. संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान का अलग प्रशंसक वर्ग है, जो लगे हाथ उनके भक्त भी हैं. वो उनकी फिल्म खूब देखते हैं, गाढ़े सीन पर रोते हैं, डॉक्टर इंसान के पराक्रमी स्टंट्स पर ताली भी मारते हैं. तो उनका नया गाना आया. गाना देशभक्ति से ओत-प्रोत है, और गाने के बोल हैं, जंग है हमरी आतंकवाद से. हमरी टाइपो नहीं है. इसे लिखा है, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी ने. इसे आवाज दी है, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी ने. इसका म्यूजिक दिया है, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी ने. इसमें नज़र आ रहे हैं, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी. अब देखिए गाने में क्या है? MSG 1 गाना शुरू हुआ, पहले ही सीन में संत गुरमीत एक बाइक पर बैठे हैं, ध्यान दिया जाए बाइक चालू नहीं है क्योंकि वो अगले फ्रेम में उसे चालू करते हैं, लेकिन फिर भी उनके पैर जमीन पर नहीं टिके हैं. माने के बाइक अपने दो पहियों पर खड़ी है. मतलब होंडा अपनी जिस कांसेप्ट बाइक की बात कर रहा है, जो अपने से संभली रहेगी और कभी नहीं गिरेगी, संत गुरमीत राम रहीम के पास वो पहले से है. एक बात पर और गौर कीजिए बाइक का रंग पिंक के आस-पास है. ये बहुत अच्छी बात है. लायन हार्ट में वो स्टीरियोटाइप तोड़ रहे हैं, जिसके चलते लड़कों का रंग ब्लू और पिंक को लड़कियों का रंग माना जाता था. MSG 2 अगले ही दृश्य में लायन हार्ट एक बटन दबाते हैं, और बाइक के डैने लग जाते हैं. संत खिल्ली उड़ा रहे हैं, वैज्ञानिकों के उस सम्प्रदाय का जो सालों से उड़ने वाली बाइक और कार बनाने में लगे हैं. हर साल 31 दिसंबर को अखबार 'नए साल से उम्मीदें' में लिखते हैं, वैज्ञानिक इस साल उड़ने वाली कार बना लेंगे, वैज्ञानिक हर बार लुडुस हो जाते हैं. देखो संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी ने बना भी ली. उन्हें चाहिए अब नाम में डॉक्टर के बाद इंजीनियर भी लिख लें, चाहें तो न भी लिखें, इंजीनियर खुद से खुद का माइनर प्रोजेक्ट तक तो बना नहीं पाते. अब साइंस समझिए. लायन हार्ट ने वो तकनीक इस्तेमाल की, जो बड़े जहाजों में लगती है. अगल-बगल दो इंजन. मतलब बाइक में कुल तीन इंजन, ये वैज्ञानिक सालों से एक ही इंजन पर बाइक उड़ाने में लगे थे. एमएसजी जी उनसे दो कदम आगे निकले. उनकी बाइक हवा में उड़ती है, वैसे ही जैसे युधिष्ठिर का रथ जमीन से चार अंगुल ऊपर चलता था. ये पौराणिक रिफरेन्स हैं, जब आज की फिल्मों में नज़र आते हैं तो अच्छा लगता है. बाइक में इस्तेमाल किया गया विज्ञान देखिए, बाइक में पीछे दो डैने लगे हैं. और आगे का हिस्सा बढ़ा हुआ है. आपको लगेगा, अगल-बगल के पंखे कैसे इतनी लिफ्ट पैदा कर पाएंगे कि वो बाइक के कुल वजन से ज्यादा हो जाए. क्या पिछली तरफ के दो डैने पर्याप्त थ्रस्ट बना पाएंगे. और कैसे ये बाइक की हेडलाइट हवा काटकर आगे बढ़ पाएगी. लेकिन एमएसजी ये सोचें तो काहे के एमएसजी? 16121779_1524552394283128_2056042394_o लोग अक्सर कहा करते हैं, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी फिल्में क्यों बनाते हैं, वो दूसरे संतों जैसे क्यों नहीं सिर्फ धर्म-कर्म से मतलब रखते हैं. तो ये गाना जवाब है. उनका बस यही मानना है कि बॉलीवुड पिछड़ा क्यों रहे? हमें पता है, रावन में जीवन का हार्ट तक आयरन मैन से चुराया हुआ था. कृष-3 में सारे मानवर एक्समेन के म्टेंयूट की सस्ती फोटोकॉपी थे, काल का रोल मैग्नेटो से दुष्प्रेरित था. ऐसे में सिर्फ गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान एकमात्र सुपरहीरो हैं, वो ओरिजिनल हैं. किसी की मजाल नहीं कि वो ये कह दे कि एमएसजी ने उन्हें कॉपी किया है. 16145250_1524555884282779_1280208230_o इस दृश्य में देखिए. संत गुरमीत हवा में उड़ रहे हैं, लेकिन उनके साथी गाड़ियों में आ रहे हैं, सरसों के खेत में घुस गए, पीछे देखिए, खेत की ऐसी-तैसी हो रखी है. ये संदेश है, सरसों के खेत खेती के लिए होते हैं, गानों के लिए नहीं. आपको वो किस्सा याद आना चाहिए, अगर राजा एक फल तोड़ेगा तो सैनिक पूरा बगीचा उजाड़ देंगे. अगर संत हवा में भी चलेंगे, तो उनके साथी खेत की धनिया बो देंगे. 16145210_1524570380947996_1679094988_o फिर साइंस का एक अजूबा और होता है, बाबा हवा में उड़ती हवा में ही पार्क करने लगते हैं, सेकंड के अंतराल में जगमगाती स्क्रीन के बीच ये विलक्षण पल आता है. जिसे आप नंगी आंखों से लपक सकें उसके पहले ही सीन आकर चला जाता है. msg 3 अब गुरमीत राम रहीम दोनों हाथ में तमंचे लेकर गोलियां चला रहे होते हैं. गाना अब भी चल रहा है, जंग है हमरी आतंकवाद से. इसीलिए गोलियों की दिशा भले इंसान जी के साथियों की ओर है, गोलियां उन्हें नहीं लगती. क्योंकि जंग तो आतंकवाद से है न? गाने में आगे जाकर आपको पता लगता है कि बात यहीं नहीं रुकी थी. वो एक हाथ में दो तमंचे लेकर फायर कर रहे होते हैं. इसे देख एंजेलिना जोली की वॉन्टेड याद आती है, आखिरी बार हमने गोलियों का ऐसा जादू उसी फिल्म में देखा था. अब गाने का सबसे मार्मिक पल आता है, कुछ सैनिक नाच रहे होते हैं. पूरे उत्साह में. मानो ऋतिक रोशन 'बदलेगा ये मौसम अरी दीवानी हम लिक्खेंगे प्रेम कहानी' पर नाच रहे हों. मानो सारी दुनिया की खुशियां इन्हें ही मिल गईं हों, मानो ऑफिस में तीन घंटे चटने के बाद किसी ने पंचतारा बजा दिया हो. सैनिकों को ऐसा होना चाहिए, खुश. देखकर लगे कैंटीन में आज खाना अच्छा बना है, ऐसा लगे कि ये वो सैनिक हैं, जिन्हें वीडियो पर अपना दुःख नहीं बताना पड़ता. ये सीख है, हमें अपने जवानों से कैसा व्यवहार करना चाहिए. 16118080_1524585934279774_617567604_n वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता, जो अपना इतिहास भुला दे या इतिहास से सीख न ले. हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा. हमें अपना पुराना नहीं छोड़ना है. इंसान जी ने वही किया. फिल्म 'कर्मा' का वो अविस्मरणीय सीन, जिसमें दिलीप कुमार बंदूक की गोलियों से भारत का नक्शा बना देते हैं, कहते हैं इस सीन को करने के बाद कई रातों तक उन्हें नींद नहीं आई थी और ट्रेजडी किंग का दर्ज़ा भी उन्हें ऑफिशियली इसी सीन के बाद मिला था. ठीक उसी सीन को इंसान जी ने दोहराया है. karma 2 इसके बाद के कुछ दृश्य हैं, जिनकी व्याख्या नहीं की जा सकती. उसमें बहुत सी आर्मी ट्रेनिंग हैं. एमएसजी का कैंप है. इंसान जी वर्दी बदलते रहते हैं. गोलियां चलती रहती हैं, इतनी गोलियां चलती हैं, इतनी गोलियां चलती हैं कि सवाल करने का दिल चाहता है. सारी गोलियां यहीं फूंक दी तो आतंकवाद से जंग करते वक़्त कम तो न पड़ जाएंगी? javaan गाना अब भी चल रहा होता है. उसे देख जो सीख मिली, उसे थोड़े में समझिए. सेना के जवान दो फुट के होते हैं. सेना के जवान नंगे पैर स्टंट करते हैं. फौज में लोग बड़े-बड़े बाल रखते हैं. पर सबकुछ देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है. उससे भी बड़ी बात गाना संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी का है. वो अपने प्रयास में बिलकुल सफल हुए हैं. आतंकवाद का खात्मा होगा. जरूर होगा, बस उसके लिए एक ही चीज करनी होगी. बॉर्डर से सारी कंटीली तारें हटा ली जाएं, बड़े परदे लगाएं जाएं और दिन-रात यही गाना बजाया जाए. https://www.youtube.com/watch?v=pPiGxAIf1sc अगर आपको लगता है कि एमएसजी के गाने को दिखाकर हमने आप पर अत्याचार किया तो ये वीडियो देखिए. इस आदमी को देखना अपने आप में, अपने आप पर बहुत बड़ा अत्याचार है. https://www.youtube.com/watch?v=MLOsS_iUqlE

Advertisement
Advertisement