The Lallantop

PS-2 की कमाई दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपए पार!

फिल्म के पहले पार्ट PS-1 ने दुनियाभर में करीब 488 करोड़ रुपए छापे थे.

Advertisement
post-main-image
PS-2 को पहले पार्ट के मुकाबले कमज़ोर ओपनिंग मिली थी. फोटो - स्क्रीनशॉट

Ponniyin Selvan 2 (PS-2) के दूसरे दिन की कमाई को 9.17% जम्प मिला है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन ये आंकड़ा पहुंचा 26.2 करोड़ रुपए तक. वहीं फिल्म के दूसरे दिन का ग्रॉस कलेक्शन रहा 30.95 करोड़ रुपए. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28.45 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था. ग्रॉस वो आंकड़ा होता है जिस पर से टैक्स नहीं कटा होता. दूसरी ओर नेट कलेक्शन टैक्स लगने के बाद का फिगर होता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई अब तक 50.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. दोनों दिन का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है 59.4 करोड़ रुपए का. ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ को ऑडियंस से पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. बावजूद इसके, फिल्म की ओपनिंग पहले पार्ट से कम रही. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि फिल्म धीरे-धीरे मोमेंटम पिक करेगी. और लाइफटाइम कलेक्शन में पहले पार्ट के बराबर पहुंच सकती है. बता दें कि PS-1 ने इंडिया में करीब 266.54 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा था करीब 488.36 करोड़ रुपए का. 

Advertisement

‘पोन्नियिन सेल्वन’ की पॉपुलैरिटी सिर्फ इंडिया में ही सीमित नहीं. फिल्म के पहले पार्ट ने अमेरिका, मलेशिया और इंग्लैंड जैसे देशों में भी अच्छा बिज़नेस किया था. पहले पार्ट की तुलना में PS-2 भी इंडिया से बाहर अच्छा परफॉर्म कर रही है. सिर्फ दो ही दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का फिगर क्रॉस कर लिया है. Sacnilk के अनुसार PS-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110 करोड़ रुपए हो गया है. PS-1 को खासा पसंद किया गया था. मणि रत्नम लंबे वक्त से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे थे. बहुत मुश्किल के साथ ये मैटेरियलाइज़ हो पाई. पहले विजय और महेश बाबू जैसे स्टार्स के नाम फिल्म से जुड़े थे.

अंत में चियां विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जयम रवि और तृषा कृष्णन फिल्म के मुख्य किरदारों में नज़र आए. मणि रत्नम की फिल्में कल्कि के नॉवल ‘पोन्नियिन सेल्वन’ पर आधारित है. कल्कि का नॉवल तमिल साहित्य के क्लासिक्स में गिना जाता है. उस वजह से लोगों को फिल्म का भी इंतज़ार था. ये एक प्रमुख वजह है कि फिल्म ने सबसे ज़्यादा कमाई तमिलनाडु में की. PS-2 के साथ इस कहानी का समापन हो गया है. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि फिल्म पहले पार्ट के साथ इंसाफ कर पाई. कहानी को सही नोट पर खत्म किया गया. बता दें कि कहानी चोल साम्राज्य पर एक फिक्शनल टेक लेती है.                 
 

वीडियो: मूवी रिव्यू: पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2)

Advertisement

Advertisement