Rishab Shetty स्टारर Jai Hanuman में किस बॉलीवुड हीरोइन को कास्ट किया है? क्या Mirzapur The Movie से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है Rajkummar Rao स्टारर Prahaar – The Ujjwal Nikam Story? क्या सच में फाइनल हो गया है Salman Khan की SVC63 का विलन? सिनेमा से जुड़ी ऐसी खबरों के लिए नीचे स्कॉल करें:
अमिताभ बच्चन के बाद माधुरी दीक्षित बनेंगी 'कौन बनेगा करोड़पति' की नई होस्ट!
माधुरी ने KBC की नई होस्ट बनने पर जताया जनता का आभार.

# ऋषभ शेट्टी स्टारर 'जय हनुमान' में वामिका गब्बी की एंट्री
डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म 'जय हनुमान' में वामिका गब्बी की भी एंट्री हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म में वामिका एक ज़रूरी पात्र करने जा रही हैं. ये फिल्म 2024 में आई 'हनुमान' की सीक्वल है. जिसमें तेजा सज्जा ने लीड रोल किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब इसके सीक्वल की भी शूटिंग शुरू होने वाली है. फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2027 के सेकेंड हाफ में रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है.
# 'मिर्जापुर मूवी' से टकराएगी राजकुमार की 'प्रहार'?
प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' पर बन रही फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अब खबर आ रही है कि राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार' को भी 4 सितंबर को ही रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पहले 'प्रहार' 7 अगस्त, 2026 को रिलीज हो रही थी. लेकिन बाद में खबर आई कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने अब तक इस फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है.
# 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित?
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का मराठी वर्जन आ रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि इसे माधुरी दीक्षित होस्ट करती नजर आएंगी. इस शो के अब तक सात सीजन प्रीमियर हो चुके हैं. अब आठवें सीजन में होस्ट के तौर पर माधुरी दीक्षित के नाम की चर्चा है. हालांकि नए सीजन की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. माधुरी ने इस शो से जुड़ने के लिए आभार जताया है.
# फाइनल हो गया सलमान खान की SVC 63 का विलन?
सलमान खान स्टारर फिल्म SVC63 के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है. कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अक्षय खन्ना और फहाद फासिल इसके मुख्य विलन हो सकते हैं. लेकिन अब फाइनल हो गया है कि राहुल देव फिल्म में विलन का रोल करेंगे. इसके साथ ही अभिमन्यु सिंह और अरविंद स्वामी भी नेगेटिव रोल्स में नज़र आएंगे. राहुल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि की है. राहुल ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें लिखा था वेलकम ऑन बोर्ड. इससे पहले हाल ही में जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म से जुड़कर अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की थी. इस फिल्म को वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.
# हॉलीवुड फिल्म 'आर्या' फिल्म में काम करेंगी सयानी गुप्ता
Delhi Crime फेम एक्टर सयानी गुप्ता जल्द ही अमेरिकी फिल्म 'आर्या' में नजर आएंगी. सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को नील तुली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कहानी आर्या सिन्हा नाम की एक भारतीय मूल की महिला की है, जो अमेरिका में रहती है. आर्या पियानो सिखाती है और स्टार बनने की ख्वाइश रखती है. इसी दौरान उसे एक बैंड को रेस्क्यू करने का मौका मिलता है. बस यहीं से इस फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी.
# अक्षय कुमार शुरू करेंगे 'समुक' फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार इसी महीने अपनी फिल्म 'समुक' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 23 अगस्त से फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो रही है. कहानी का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा यहीं शूट होना है. एक ही बार में इस पूरे शूट को निपटाने की भी प्लानिंग हो चुकी है. फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं. कनिष्क वर्मा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 2027 में रिलीज के लिए शेड्यूल है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'चप्पा चप्पा चरखा चले' के पीछे की कहानी, लता क्यों हुई थीं नाराज? सुरेश वाडकर ने सब बताया













