The Lallantop

Oscars 2024 शुरू होने से पहले लोगों ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाज़ी क्यों शुरू कर दी?

Los Angeles के डॉल्बी थिएटर में हुए Oscars 2024 अवॉर्ड शो की सिक्योरिटी टीम को पहले से अंदेशा था कि ऐसा कुछ हो सकता है. इसलिए उन्होंने प्रदर्शनकारियों से निपटने की भरपूर तैयारी कर रखी थी.

Advertisement
post-main-image
क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' को पांच कैटेगरीज़ में, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए ऑस्कर मिला.

96th Oscar Awards बंट चुके हैं. इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक ये अवॉर्ड शो 11 मार्च को सुबह 5 बजे से शुरू हुआ. इस साल सबसे ज़्यादा 7 अवॉर्ड्स Oppenheimer ने जीते. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स शामिल रहे. मगर अवॉर्ड शो शुरू होने से पहले ही हंगामा खड़ा हो गया. लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहे इस अवॉर्ड शो से पहले कुछ लोगों ने यहां धरना दिया. रेड कार्पेट इवेंट से पहले डॉल्बी थिएटर के पास दर्जनों लोग इजरायल-हमास युद्ध के खिलाफ नारे लगाते देखे गए.

Advertisement

लॉस एंजिल्स की पुलिस ने बताया कि उन्हें पहले से ऐसा कुछ होने की आशंका थी. इसलिए उन्होंने सारी तैयारियां कर रखी थीं. डॉल्बी थिएटर के बाहर उन्होंने कुछ दूर तक ब्लॉक्स लगा रखे थे. ताकि कोई भी बिना परमिशन प्रेमाइज़ के अंदर न धुस सके. एकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेजेज़ के सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर ने इस प्रोटेस्ट पर बात की. डेडलाइन से बात करते हुए सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताया,

''हमें इस प्रोटेस्ट का पहले से अंदेशा था. हमारे पास इसके लिए बैकअप रेडी था. ऐसी किसी दिक्कत या ज़रूरत के लिए हम इसके लिए तैयार थे.''

Advertisement

प्रदर्शनकर्मी लगातार नारे लगा रहे थे. उनका कहना था कि हॉलीवुड के ज़्यादातर कलाकारों का इज़रायल-हमास युद्ध पर कोई स्टैंड नहीं है. ऑस्कर अवॉर्ड्स जहां होने थे, उससे बाहर ''फ्री पैलेस्टाइन''और ''शर्म करो'' के नारा भी लग रहे था. प्रोटेस्ट करने वालों के हाथों में फिलिस्तीन के झंडे देखे गए. हालांकि सिक्योरिटी और पुलिस पहले से सजग थी, इसलिए किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई.

ख़ैर, ऑस्कर अवॉर्ड्स की बात करें, तो सबसे बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड ‘ओपनहाइमर’ ने जीता. इसी फिल्म के लिए किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर और रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. कुल जमा इस फिल्म ने 7 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. ‘पूअर थिंग्स’ के लिए एमा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. वहीं ‘द जोन ऑफ इंट्रेस्ट’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला.  

वीडियो: दुनियादारी: ऑस्कर्स में पहुंची ये डॉक्यूमेंट्रीज दिमाग हिला देंगी

Advertisement

Advertisement