सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें दो पुलिसवाले ये कहते दिख रहे हैं कि लॉकडाउन में अज़ान पर भी रोक है. वीडियो में कुछ औरतों की भी आवाज़ें आ रही हैं. वो पुलिसवालों से कह रही हैं कि अज़ान पर कोई रोक नहीं है, मस्ज़िद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने पर रोक है. जवाब में पुलिसवाले कह रहे हैं कि अज़ान पर रोक लगाने का आदेश एलजी का है.
रमज़ान: दिल्ली में अज़ान पर पाबंदी पर मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?
दो पुलिस वालों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐसी पाबंदी की बात कर रहे हैं.

पत्रकार सबा नकवी ने भी ये वीडियो ट्वीट किया. पूछा कि क्या रमज़ान के महीने में अज़ान की परमिशन नहीं है? उन्होंने लिखा,
'ये पुलिसवाले कह रहे हैं कि ये एलजी का आदेश है. ये वीडियो हिंसा प्रभावित मुस्तफाबाद इलाके का है.'
सिसोदिया ने कन्फ्यूज़न दूर किया
मामला बढ़ता दिखा, तो लोगों ने सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी टैग करके सवाल कर डाला. जिस पर अब सिसोदिया ने सारे कन्फ्यूज़न दूर करते हुए जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा,
'अजान के लिए कोई पाबंदी नहीं है. लॉकडाउन में मस्ज़िदों में नमाज के लिए इकट्ठा होने या किसी अन्य धार्मिक स्थल पर पूजा आदि के लिए लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह पाबंदी है.'
डिप्टी सीएम के ट्वीट के कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस का भी ट्वीट आ गया. उन्होंने लिखा,
'रमज़ान का पवित्र महीना 25 अप्रैल से शुरू हो रहा है. हम लोगों से उम्मीद कर रहे हैं कि रोज़ा और नमाज पढ़ते वक्त लॉकडाउन के नियमों का पालन करें. NGT गाइडलाइन्स के हिसाब से अज़ान की जा सकती है. ये अपील है कि नमाज आप लोग अपने घरों में ही पढ़ें. सेहरी भी घर पर ही लें. हम सभी को एक होकर Covid-19 से लड़ना होगा. सारे नियमों का पालन करना होगा.'
एलजी अनिल बैजल ने भी दिल्ली पुलिस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लोगों से रमज़ान के महीने में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा.
देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.
वीडियो देखें: क्या कोरोना के कारण इस साल की अमरनाथ यात्रा नहीं होगी?













