nandamuri balakrishna pushes actress anjali at an live event video goes viral and people reacted on his behavior
नंदमुरी बालकृष्णन ने एक्ट्रेस को धक्का मारा, अब लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं
Nandamuri Balakrishna का ये बिहेवियर लोगों के गले नहीं उतर रहा. उनके इस व्यवहार को लोग घृणित बता रहे हैं. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि नंदमुरी का व्यवहार तो गलत है ही साथ खड़े लोग भी उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं.
Advertisement
नंदमुरी बालकृष्ण पहले एक्ट्रेस को धक्का देते हैं फिर वहां खड़ी पब्लिक भी उन्हें देखकर हंसने लगती है.
Nandamuri Balakrishna. तेलुगु इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं. आंध्र प्रदेश विधानसभा के मेम्बर हैं. नंदमुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो किसी इवेंट में हैं. बीच इवेंट में नंदमुरी साथ खड़ी एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देते दिखाई दे रहे हैं. उनके एक्सप्रेशन्स से ये साफ दिख रहा है कि वो मज़ाक नहीं बल्कि गुस्से में अंजलि को धक्का दे रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद नंदमुरी की थू-थू हो रही है.
एक्स (ट्विटर) पर नंदमुरी का 10 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये एक्ट्रेस अंजलि की अपकमिंग फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज़ इवेंट का वीडियो है. उनके साथ एक्ट्रेस नेहा शेट्टी भी स्टेज पर दिख रही हैं. इसी इवेंट में जब नंदमुरी स्टेज पर आते हैं तो लोगों के साथ फोटो खिंचवाने लगते हैं. फिर वो अंजलि को इशारे से बगल होने के लिए कहते हैं. अंजलि जब तक खुद को बगल करने की कोशिश करती हैं तब तक नंदमुरी उन्हें धक्का देकर किनारे कर देते हैं.
कमाल की बात तो ये है कि नंदमुरी के इस रवैये पर ना सिर्फ अंजलि हंसती हैं बल्कि सामने खड़ी पब्लिक भी ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती है. अंजिल के साथ खड़ी एक्ट्रेस नेहा इस घटना को देखकर चौंक जाती हैं. मगर सब को हंसता हुआ देखकर वो भी हंसने लगती हैं. धक्का देने के बाद नंदमुरी पहले कुछ बड़बड़ाते हैं फिर अंजलि को देखकर हंसने लगते हैं. बाद में उनके साथ ताली भी बजाते हैं.
हालांकि अब सोशल मीडिया पर लोगों ने नंदमुरी की अब क्लास लगा दी है. उनका ये बिहेवियर लोगों के गले नहीं उतर रहा. उनके इस व्यवहार को लोग घृणित बता रहे हैं. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि नंदमुरी का व्यवहार तो गलत है ही साथ खड़े लोगों को हंसते हुए देखना भी बहुत शॉकिंग है. क्योंकि अपने बिहेवियर से वो नंदमुरी की हरकतों को बढ़ावा दे रहे हैं. कुछ लोग ये भी दलील दे रहे हैं कि नंदमुरी सिर्फ मज़ाक-मज़ाक में ऐसा कर रहे हैं. वो बाद में हंसते हुए भी दिखाई देते हैं.
Advertisement
एक यूज़र ने कहा,
मुझे नहीं पता कि लोग इसे देखकर हंस क्यों रहे हैं. मैंने इसे 10 मिनट तक देखा और ये रवैया बिल्कुल गलत है.
एक ने लिखा,
ये बिल्कुल एक्सेप्टेबल नहीं है. अंजलि को भी खुद के लिए स्टैंड लेना चाहिए था. अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए आवाज़ उठानी चाहिए थी. इस तरह के बिहेवियर को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
एक शख्स ने लिखा,
ये बहुत दुख देने वाला है कि एक्ट्रेस को ऐसे रूड बिहेवियर को टॉलरेट करना पड़ता है. वहां खड़ी जनता का रिएक्शन उनके कल्चर को दर्शाता है.
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी इस वीडियो के शेयर करते हुए पूछा है कि ये नंदमुरी आखिर हैं कौन?
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि नंदमुरी को उनके गुस्से में ऐसा-वैसा कुछ करते देखा गया हो. इसके पहले एक प्रेस मीटिंग में डायरेक्टर केएस. रविकुमार ने उनके शॉट टेम्पर पर बात की थी. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रविकुमार ने एक घटना का ज़िक्र किया गया था. जिसमें गुस्से में नदंमुरी उन्हें मारने जा रहे थे.
ख़ैर, नंदमुरी की साउथ में काफी ज़्यादा फैन फॉलोइंग है. मगर उनके इस बिहेवियर को उनके फैन्स भी बुरा बता रहे हैं. आपको इस वीडियो पर क्या कहना है हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइए.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Sanjay Leela Bhansali ने Shahrukh Khan की तारीफ में क्या कहा?