The Lallantop

"ताजमहल का दाम तो नहीं पूछा..." - 'रामायण' के 4000 करोड़ के बजट पर उठा सवाल तो क्या बोले नमित मल्होत्रा?

'आदिपुरुष' से तुलना होने पर नमित ने कहा कि दूसरे लोग क्या कर रहे, इसका वो कुछ नहीं कर सकते.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' दुनियाभर की 45 भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी.

Namit Malhotra ने Ramayana के दोनों पार्ट्स पर लगभग 4000 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हैं. ये बात इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बना देती है. मगर जब मेकर्स ने फिल्म से Ranbir Kapoor वाला फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया था, तब लोग इस बजट को खूब ट्रोल करने लगे. हाल ही में नमित ने इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है. उनके मुताबिक, उन्होंने ये मूवी पैसे से ज्यादा पैशन के लिए बनाई है. इसलिए इस पर कितने पैसे लगे, उनके लिए ये खास मायने नहीं रखता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों नमित ने कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में इन्वाइट किया था. वहां उन्हें इस फिल्म की शूटिंग दिखाई गई. इस दौरान लोगों ने नमित से सवाल-जवाब किए. उनमें से एक ने फिल्म के 4000 करोड़ वाले बजट और लोगों के एक्सपेक्टेशन पर क्वेश्चन किया. ये सुनकर नमित ने कहा,

"ऑडियंस हमसे जो एक्सपेक्ट करती है, यदि हमने उसे डिलीवर कर दिया तो काम हो जाएगा. लेकिन अभी हम सिर्फ कर्म कर रहे, फल की चिंता नहीं कर रहे. आज रामायण की वैल्यू क्या है? हमारे हिन्दुस्तानी कल्चर और प्राइड की कीमत क्या है? हर चीज पैसे से नहीं तौल सकते. पैसा तो लगता है और हर काम में लगता है. आज तक किसी ने पूछा कि ताजमहल बनाने में कितने पैसे लगे थे? पैसे का क्या लेना-देना? आपको एक मौका मिला है. उसके अंदर जी-जान, पैसा- सब लगा देंगे. यदि पैसा ही कमाना होता तो इसके बिना भी घर अच्छा चलता है. ये रिस्क नहीं, एक एस्पिरेशन है. ये मेरा पैशन है और मेरी लाइफ भी."

Advertisement

बातचीत के दौरान 'रामायण' और 'आदिपुरुष' की तुलना पर भी सवाल किया गया. इस पर नमित कहते हैं,

"हम क्या बेस्ट कर सकते हैं, कीमत उसकी है. दूसरा क्या कर रहा है, उसका हम क्या कर सकते हैं. हमसे आगे भी लोग आएंगे. हमसे बेहतर काम करेंगे. हमारे पीछे भी ऐसे लोग हैं, जो इतना भी नहीं कर पाए. इसलिए एक उतार-चढ़ाव तो नॉर्मल है. हमसे जो बेस्ट हो सकता है, हम वही कर रहे. एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या कोई भी हो- जिससे जितना हो पा रहा, उतना कर रहा है. यदि आपको अच्छा लग रहा है तो वैरी गुड. यदि पसंद नहीं आया तो हम सॉरी बोलकर, हाथ जोड़कर आगे निकल जाएंगें. इससे ज्यादा हम और क्या ही करेंगे."

बता दें कि मेकर्स अभी 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग कर रहे हैं. सेट पर रणबीर कपूर, यश और तमाम अन्य एक्टर्स लगातार काम कर रहे. वहीं पहले पार्ट का पोस्ट-प्रोडक्शन भी अपनी पूरी रफ़्तार में है. वो फिल्म इस साल दीपावली पर सिनेमाघरों में आ जाएगी. यश ने अपनी तरफ़ से रिलीज़ डेट 30 अक्टूबर बताई है. हालांकि ये हफ्ते भर आगे भी बढ़ सकती है. दूसरी तरफ़, ‘रामायण: पार्ट 2’ 2027 की दीपावली पर रिलीज़ होगा.

Advertisement

वीडियो: नितेश तिवारी ने खोले 'रामायण' से यश वाले रावण के राज, क्या बताया?

Advertisement