The Lallantop

'मॉन्स्टर' में एक बार फिर स्पाय बनेंगे सलमान मगर इसमें एक खेला है!

‘मॉन्स्टर’ में सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच बड़ा फेस-ऑफ देखने को मिलेगा. जो कि पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'मॉन्स्टर' में रॉ के सीक्रेट एजेंट बने हैं सलमान!

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' में वह रॉ के सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आएंगे, जिसकी आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी।
  • फिल्म 'मॉन्स्टर' की कहानी में मुख्य किरदार की असली पहचान छिपाने और धीरे-धीरे प्रकट करने के कारण सलमान खान ने पिछली एजेंट फिल्मों से अलग रोल निभाया है।
  • 'मातृभूमि' फिल्म के क्लाइमैक्स में भारत-चीन संघर्ष को लेकर बदलाव किए गए हैं, और फिल्म अब सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग के बाद रिलीज की तारीख के इंतजार में है।

क्या Monster में Salman Khan फिर निभाएंगे Secret Agent का किरदार? Shah Rukh Khan की King में Kareena Kapoor की Entry से क्या होगा खास? क्यों बदला गया Salman Khan की Maatrubhumi का Climax?सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

#'मॉन्स्टर' में रॉ के सीक्रेट एजेंट बने हैं सलमान!

सलमान खान स्टारर 'मॉन्स्टर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सलमान रॉ के सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले वो 'टाइगर' फ़्रैंचाइज़ में भी एजेंट का रोल कर चुके हैं. लेकिन 'मॉन्स्टर' में उनका किरदार अपनी पहचान छिपाकर आगे बढ़ेगा. फिर कहानी में धीरे-धीरे उसकी असली पहचान सामने आएगी. फिल्म में 'रोज़ा' फेम अरविंद स्वामी एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और सलमान के साथ उनका बड़ा फेस-ऑफ देखने को मिलेगा. फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है. आगे की शूटिंग इंटरनेशनल लोकेशंस पर होनी है. वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही 'मॉन्स्टर' ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.

Advertisement

# राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार

राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है. कोर्ट के आदेश के बावजूद राजपाल 5 अक्टूबर तक तय रकम जमा नहीं कर पाए. फिल्म 'अता पता लापता' के लिए गए 5 करोड़ रुपए के कर्ज से जुड़े सात चेक बाउंस मामलों में ये विवाद चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया था. लेकिन डेडलाइन तक भुगतान नहीं हुआ. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा- “आपकी जगह जेल में है.” हालांकि, राजपाल को एक और मौका देते हुए कोर्ट ने मंगलवार तक भुगतान करने को कहा. इस मामले में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

#सलमान की 'मातृभूमि' के क्लाइमैक्स में बड़ा बदलाव

Advertisement

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने CBFC स्क्रीनिंग से पहले इसके क्लाइमैक्स में बड़े बदलाव किए है. रिपोर्ट के मुताबिक, "फिल्म में भारत-चीन संघर्ष को दिखाते हुए मेकर्स ने अतिरिक्त सावधानी बरती है. साथ ही सलमान खान के किरदार की पूरी जर्नी में भी बदलाव किए गए हैं." फिल्म को मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग से NOC मिल चुका है. इसे सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेज दिया गया है. अब मेकर्स स्क्रीनिंग की तारीख मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं. सेंसर सर्टिफिकेशन पूरी होने के बाद ही फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस होगी.

#लोकेश कनगराज के साथ फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार और डायरेक्टर लोकेश कनकराज के साथ फिल्म करने की खबरें आ रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच एक फिल्म को लेकर क्रिएटिव डिस्कशन हुआ है. जिसमें प्रोड्यूसर नजीर अहमद और राइटर मेष बालासुब्रमण्यम भी मौजूद थे. हालांकि बातचीत अभी शुरुआती स्टेज पर है और ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुआ है.

#15 साल बाद साथ आ रहे हैं शाहरुख और करीना

शाहरुख खान की 'किंग' हर दिन बड़ी होती जा रही है. पहले ही इस फिल्म में आधी फिल्म इंडस्ट्री काम कर रही थी. अब मेकर्स ने करीना कपूर को भी फिल्म से जोड़ लिया है. 'रा-वन' के 15 साल बाद शाहरुख और करीना किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे. शाहरुख और करीना फिल्म के 'डैडी कूल' नाम के गाने में दिखेंगे. ये गाना फिल्म के मेजर हाइलाइट्स में से एक होगा. इसे अक्टूबर के आखिर में साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा. करीना ने इस गाने की शूटिंग के लिए पांच दिन की डेट्स दी हैं.

# अक्षय की 'समुक' में स्वानंद किरकिरे की एंट्री

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'समुक' में स्वानंद किरकिरे की एंट्री हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्वानंद फिल्म में एक अहम किरदार निभाएंगे. हालांकि उनके रोल की डिटेल सामने नहीं आई है. कनिष्क वर्मा के डायरेक्शन में बन रही ये एलियन-थ्रिलर फिल्म फिलहाल लंदन में शूट हो रही है. 'समुक' के ज़रिए अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह 13 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं.

वीडियो: सलमान खान का 'मॉन्स्टर' वाले रोल का राज़ खुला! फिल्म में दिखेगी सनक की भरमार?

Advertisement