The Lallantop

'मिर्ज़ापुर' फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी रोला जमा दिया!

रविवार की तुलना में 'मिर्ज़ापुर' ने आधे पैसे कमाए. फिर भी ये एक बड़ा आंकड़ा है.

Advertisement
post-main-image
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिर्ज़ापुर: द मूवी ने अपने ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को दुनियाभर में कुल 21.7 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए चार दिनों में 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन पूरा किया है।
  • फिल्म की कमाई में गिरावट आमतौर पर विजिटर्स के वापस स्कूल, कॉलेज और दफ्तर लौटने के कारण होती है, जिसे फिल्मों की भाषा में 'मंडे टेस्ट' कहा जाता है।
  • अगर मिर्ज़ापुर की कमाई इस गति से जारी रहती है तो यह फिल्म अपना पहला हफ्ता पूरा होने तक 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

ओपनिंग वीकेंड पर ज़बरदस्त कमाई करने के बाद Mirzapur: The Movie मंडे टेस्ट में भी लहलहा गई. सोमवार को इस मूवी ने दुनियाभर में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं. इससे मात्र चार दिनों में ही फिल्म ने 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

Advertisement

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने अच्छी कमाई कर ली. मगर फिल्म कितना टिकेगी, इसका अंदाज़ा आमतौर पर पहले सोमवार को ही लगता है. उस दिन लोग वीकेंड के बाद स्कूल, कॉलेज, दफ्तर की ओर लौटते हैं. इससे फिल्मों की कमाई गिर जाती है. यही कारण है कि फिल्मों की भाषा में पहले सोमवार को 'मंडे टेस्ट' भी कहा जाता है. ज़ाहिर है कि 'मिर्ज़ापुर' की कमाई में भी गिरावट आई है. बावजूद इसके, फिल्म ने खूब पैसे पीट दिए.

सैकनिल्क के मुताबिक, 'मिर्ज़ापुर' ने सोमवार को भारत में 19.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं ओवरसीज़ मार्केट में फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह मंडे टेस्ट में मूवी ने ओवरऑल 21.7 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं. ये रविवार की तुलना में आधा होने के बावजूद एक बड़ा आंकड़ा है.

Advertisement

'मिर्ज़ापुर' ने भारत में 30.90 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी. ये 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद 2026 में किसी भी हिन्दी फिल्म की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है. शनिवार को फिल्म ने 38.40 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं रविवार को ये आंकड़ा 43.05 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म की अब तक की कमाई कुछ इस प्रकार है,

पहला दिन (शुक्रवार) - 30.90 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार) - 38.40 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार) - 43.05 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार) - 19.20 करोड़ रुपए

टोटल: 131.55 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

Advertisement

पहले सोमवार तक 'मिर्ज़ापुर' ने भारत में ग्रॉस 131.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस दौरान फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट से 22.50 करोड़ रुपए कमाए. इससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154.05 करोड़ तक पहुंच गया है. खबर लिखने तक ये साल की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिन्दी फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना चुकी है. अगर ये रफ़्तार बरकरार रही, तो पहला हफ्ता पूरा होने तक ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से छू लेगी.

वीडियो: 'मिर्जापुर- द मूवी' का ट्रेलर रिलीज, वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म?

Advertisement