चेतावनी: झागदार ट्रेलर है, इयरफोन लगाकर देखें
18 से ऊपर वालों के लिए बेकार है, और 18 से नीचे वाले देख नहीं सकते.
Advertisement

Source - Youtube screengrab
मिलाप मिलन झावेरी की 'मस्तीजादे' 29 जनवरी को आ रही है. ट्रेलर आ गया है. एक डायलॉग सुनिए, सन्नी लियोन कह रही हैं. 'तुम भी मेरा दूध पी सकते हो ठंडा है, ताजा है, मलाई से भरा हुआ है.' सन्नी लियोन का डबल रोल है, नाम लिली लेले और लैला लेले. तुषार और वीर दास, सन्नी केले और आदित्य चोटिया बने हैं. बस यहां तक में पता चल चुका होगा पिच्चर कैसी होने जा रही है. दूध-मलाई, झाग-फेन, पकड़ने-हिलाने, केले और घंटे से भरा हुआ ट्रेलर है. माने तमाम डबल मीनिंग इशारे और बातें जो आप देखते-समझते हैं छिछिया दिए गए हैं ट्रेलर में. यू-ट्यूब पर ऊपर भूरी पट्टी चलती है. Only for 18 and above.. लेकिन एक बात जानिए फिल्म 18+ वालों के लिए भी अकारथ है. उकठी कड़ाही से भी ज्यादा घिसे हुए जोक हैं. जिसे खप्पर से धर के मांज दिया जाता है. हंसी आने से रही. ऐसा लगता है मानो हाई स्कूल का कोई बालक है. जिसे ताजा-ताजा गुप्त ज्ञान मिला है. ज्यादा से ज्यादा ले,डाल,हिला,गिरा जैसे शब्द यूज कर अडल्ट साउंड करना चाहता है. ट्रेलर देखिए यहां. इयरफोन लगा लीजिए, स्क्रीन छोटी कर लीजिए. https://www.youtube.com/watch?v=2H44_uMHJLs सन्नी लियोन आलू-टमाटर हो गईं हैं. कहीं भी 'यूज' कर ली जाती हैं. तुषार कपूर हैं,रितेश देशमुख लव गुरु बने हैं. इन दोनों के बारे में बस इतना ही लिखा जा रहा है, शेष जनता समझदार है. कम लिखे को ज्यादा समझे. वीर दास कुछ ढ़ंग की फ़िल्में कर रहे थे, उन्हें जाने क्यों अपना करियर डुबाने की इतनी जल्दी है. ट्रेलर से कुल जमा जो निकला वो ये कि लड़कियां झुक रही हैं, बोतलों से फेन छूट रहा है,पुतलियां फ़ैल रही हैं, आहें भरी जा रही हैं. लेकिन हंसी फिर भी है कि आ नहीं रही.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















