देखो हाल ये है कि ब्लैक पैंथर, विंटर सोल्जर की गाड़ी के पीछे खिसिआए कुकुर जैसा भाग रहा है. विंटर सोल्जर, टोनी स्टार्क के मुंह में गोली दाग रहा है. रोड्स ऐसा गिरा कि जमीन खुद गई. मर जाएगा तो सौ गाली देंगे, कैप्टन अमेरिका को. ब्लैक विडो की बात मत कीजिए, मार्वल वाले उनको कहीं भी ऐसे ठूस देते हैं, जैसे मेस के हलवाई सब्जी में मिर्ची पेल देते हैं. ऐंट मैन हॉक आई के तीर पर सवारी कर रहा. साक्षात परमेश्वर के अवतार विजन को स्कारलेट विच चिंचोड़ रही है. हो का रहा है बे? https://youtu.be/dKrVegVI0Us न्यूयॉर्क और वाशिंगटन के ऐसी-तैसी हो रखी है. अल्ट्रान का घर भी निपुर गया है. तो इस फिल्म में आयरन मैन है, वॉर मशीन है, ऐंट मैन है, कैप्टन अमेरिका है, स्कारलेट विच है, फाल्कन है, विजन है, ब्लैक पैंथर है, विंटर सोल्जर है, हॉक आई है, ब्लैक विडो है. ये समझिए कि ये फिल्म नहीं. सुपरहीरोज की जनता परिवार है. अब कह दो नया क्या है. तो भईया ये कि ट्रेलर आया है दूसरा वाला. कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर का. आपस में जूझे पड़े हैं सारे धुरंधर. पिच्चर आ रही है. 6 जून को. ज्यादा कुछ न कहेंगे. मजा खराब हो जाएगा. पहला वाला ट्रेलर भी देख लो. https://youtu.be/uVdV-lxRPFo कुछ रह गया क्या? हां. स्पाइडर मैन! वो भी है इस फिल्म में.














.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



