The Lallantop

मंदिरा बेदी ने कहा, शाहरुख की DDLJ शूट करना अच्छा एक्सपीरिएंस नहीं था

Mandira Bedi ने बताया कि DDLJ के गाने 'मेंहदी लगा के रखना' के लिए उन्हें कोरियोग्राफर सरोज खान से डांट सुननी पड़ी थी.

Advertisement
post-main-image
मंदिरा बेदी, 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में प्रीती बनी हैं. जिनकी शादी शाहरुख के किरदार राज से होने की बात चलती है.

Mandira Bedi ने Shahrukh Khan और Kajol की कल्ट क्लासिक फिल्म Dilwale Dulhania Le Jayenge में काम किया था. रिसेंटली एक इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया कि उनके लिए इस फिल्म में काम करना कोई अच्छा एक्सपीरिएंस नहीं था. मंदिरा ने अपनी फिल्म जर्नी, DDLJ और अपने शो 'शांति' पर भी बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कर्ली टेल्स नाम के यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया कि उनके बड़े भाई बैंकर हैं. वो भी अपने बड़े भाई की तरह बैंकर बनना चाहती थीं. मगर बन नहीं पाईं. फिर वो सोफिया कॉलेज में पढ़ाई करने लगीं. जहां उन्होंने मीडिया कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. यहीं पढ़ाई के दौरान वो एडवरटाइज़िंग फर्म्स और प्रहलाद कक्कड़ की कंपनी में इंटर्नशिप करने चली गईं. इसी कंपनी में काम करते हुए उन्हें उनका पहला सीरियल 'शांति' मिला.

मंदिरा ने कहा,

Advertisement

''ये एक ऐसी चीज़ थी जिसे मैंने कभी करने का नहीं सोचा था. मैं सबसे जूनियर थी तो मुझे हर चीज़ के लिए कहा जाता था. ये करो, वो करो, ये साफ करो, वो पोंछ दो. तो मैं उस वक्त उस स्टेज पर थी. 'शांति' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रहलाल कक्कड़ के ऑफिस आए थे. उन्हें एक विज्ञापन बनवाना था. वहीं पर उन्होंने मुझे देखा था. मुझे नहीं पता उन्होंने मुझमें क्या देखा था. उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया ऑडिशन के लिए. मैं पहली बार जींस-टीशर्ट पहनकर ऑडिशन देने गई थी. दूसरी बार मैं सलवार-कमीज़ पहन कर गई. बस उन लोगों ने कहा यही शांति है.''

मंदिरा ने कहा कि वो पढ़ाई खत्म करने के बाद एडवर्टाइजिंग कंपनी में ही काम करना चाहती थीं. मगर उन्हें इसी बीच एक्टिंग के ऑफर्स आने लगे. 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के बारे में भी मंदिरा ने बात की. फिल्म के गाने 'मेंहदी लगा के रखना' के शूट के वक्त की बात उन्होंने याद की. कहा,  

''मुझे याद है सरोज खान ने मुझसे कहा था कि तुम बिल्कुल सनी देओल की तरह अपने कंधे हिला रहे हो. तुम्हें अपनी कमर भी हिलानी होगी. महिलाएं अपनी कमर हिलाती है. आदमी अपने कंधे हिलाते हैं. मैंने उनसे उस वक्त कहा कि ये एक अच्छी शुरुआत नहीं थी. मेरे अंदर बहुत कम ग्रेस था. मैं वज़न उठा सकती थी, मीलों दौड़ सकती थी मगर मेरे अंदर अदाएं नहीं थीं. वो अदाएं मुझ में बिल्कुल भी नहीं हैं. वो मेरे लिए बहुत डरावना था.''

Advertisement

मंदिरा ने बताया कि उन्होंने चार दिनों में ये गाना शूट किया. ये 'शांति' सीरीयल से बिल्कुल अलग था. मंदिरा ने कहा,

''चार दिनों तक मुझे वो सबकुछ करने को कहा गया जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. मेरी बॉडी को मूव करने को कहा जा रहा था, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. तो वो मेरे लिए अच्छा नहीं था. मैं सोच रही थी कि ये मैं किस चीज़ में पड़ गई हूं. 'शांति' में मुझे बहुत मज़बूत किरदार दिया गया था. मगर DDLJ का प्रीति वाले किरदार में मुझे बहुत सी ऐसी चीज़ें करनी पड़ी जो मैंने पहले नहीं की थीं.''

वैसे मंदिरा बेदी ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया. इसमें प्रभास की 'साहो', 2019 में आई 'द ताशकंद फाइल्स', 'वोडका डायरीज़' जैसी फिल्में हैं. इसके अलावा मंदिरा 'घर जमाई' और 'लव लाफ लिव' जैसे शो में नज़र आई हैं. 

वीडियो: Dunki में शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर उलझन में क्यों थे गुरप्रीत घुग्गी?

Advertisement