The Lallantop

हिटलर की जो टीम हत्या करती थी, रेवंत रेड्डी ने खुद को उससे 'इंस्पायर' बताया! BJP ने घेर लिया

Telangana CM Revanth Reddy ने कहा कि अतिक्रमण-रोधी टास्क फोर्स 'HYDRAA' का नाम और कॉन्सेप्ट उन्होंने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से प्रेरित होकर लिया है. उनके इस बयान की BJP ने कड़ी आलोचना की है.

Advertisement
post-main-image
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक कार्यक्रम में कहा कि 'हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी' (HYDRAA) का नाम उन्होंने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से प्रेरित होकर रखा है।
  • रेवंत रेड्डी के इस बयान से सियासी विवाद शुरू हुआ क्योंकि इतिहासकारों का कहना है कि 'हाइड्रा' शब्द का हिटलर या उसके करीबी लोगों से कोई सीधा संबंध नहीं है।
  • बीजेपी ने रेवंत रेड्डी पर हिटलर से प्रेरणा लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
author-image
अब्दुल बशीर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के एक बयान पर सियासी बवाल मचा है. एक कार्यक्रम के दौरान सीएम रेड्डी ने कहा कि 'हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी' (HYDRAA) का नाम और कॉन्सेप्ट उन्होंने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से प्रेरित होकर लिया है. उनके इस बयान की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी आलोचना की है. ‘हाइड्रा’ (HYDRAA) तेलंगाना की अतिक्रमण रोधी एजेंसी है. 

Advertisement

यह एजेंसी खासतौर से दो बड़े मोर्चों पर काम करती है. अतिक्रमण हटाना और आपदाओं से निपटना. इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार, 6 जून को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा,

हाइड्रा हिटलर का पसंदीदा शब्द है. उसकी कोर टीम को 'हाइड्रा' कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी. इसलिए, मैंने हिटलर से प्रेरणा लेकर इसका नाम 'हाइड्रा' रखा है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, इतिहास के जानकारों ने बताया कि रेड्डी के इस दावे का समर्थन करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है कि हिटलर के करीबी लोगों का ‘हाइड्रा’ शब्द से कोई संबंध था. उन्होंने बताया कि असल में यह शब्द नाजी जर्मनी के खिलाफ ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के एक बमबारी मिशन के लिए इस्तेमाल किया गया था.

ये भी पढ़ें: कांग्रेसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को 'PM मोदी के साथ न जाने की' सफाई क्यों देनी पड़ गई?

'इमरजेंसी वाली सोच फिर से सामने आई'

Advertisement

सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर विपक्ष ने उन्हें घेर लिया है. BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला किया. बीजेपी नेता ने रेड्डी पर हिटलर और इमरजेंसी जैसी खतरनाक सोच रखने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे. X पर एक पोस्ट में पूनावाला ने लिखा, 

कांग्रेस की खतरनाक हिटलर और इमरजेंसी वाली सोच एक बार फिर सबके सामने आ गई है. रेवंत रेड्डी अब खुलेआम कह रहे हैं कि हिटलर से प्रेरित होकर उन्होंने HYDRAA बनाया.

पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस की तानाशाही वाली सोच है. इंदिरा की इमरजेंसी से लेकर रेवंत द्वारा पत्रकारों और छात्रों पर की गई कार्रवाई तक यही दिखता है.

वीडियो: तेलंगाना में किसने की 1100 आवारा कुत्तों की हत्या?

Advertisement