The Lallantop

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव फिर ढहाएगी सितम! 46 डिग्री टेंपरेचर के आसार, राहत कब?

Heat Wave Returns: 8 जून से तापमान बढ़ने का अनुमान है. इस हफ्ते पंजाब, Haryana, राजस्थान, Delhi-NCR और Uttar Pradesh में दिन का मैक्सिमम टेंपरेचर 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कब मिलेगी गर्मी से राहत? यह भी पता चला है.

Advertisement
post-main-image
उत्तर भारत में एक बार फिर भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. (फोटो: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर भारत के कई इलाकों में 8 जून से तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR और यूपी में 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी दर्ज हो सकती है।
  • यह वृद्धि मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से चलने वाली गर्म और सूखी हवाओं के कारण होती है, जो थार रेगिस्तान के सूखे मैदानों से होकर गुजरती हैं और गर्मी को आसपास के इलाकों में पहुंचाती हैं।
  • 13 जून के आसपास आने वाला पश्चिमी विक्षोभ बारिश और हवा की दिशा में बदलाव लाकर तापमान को कम कर सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज कुछ हद तक नरम बना हुआ है. हाल ही में हुई हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन जल्द ही इन इलाकों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. सोमवार, 8 जून से तापमान बढ़ने का अनुमान है. इस हफ्ते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में दिन का मैक्सिमम टेंपरेचर 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Advertisement
गर्मी क्यों बढ़ रही है?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्र मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया का अनुमान है कि 10 और 11 जून के आसपास तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. इसकी मुख्य वजह उत्तर-पश्चिम से लगातार चलने वाली गर्म और सूखी हवाएं हैं. साइंस की भाषा में इसे 'एडवेक्शन' कहा जाता है, जिसका सीधा सा मतलब है हवा के जरिए गर्मी का एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना. यहां हवाएं राजस्थान और पाकिस्तान (थार रेगिस्तान) के सूखे मैदानों से होकर गुजरती हैं और चलते समय गर्मी सोख लेती हैं.

Heat wave in North India
(फोटो: PTI)

ये धूल भरी और झुलसा देने वाली हीटवेव हवा और त्वचा से नमी सोख लेती है. इसके लगातार चलने से आस-पास बनने वाली कोई भी ठंडी हवा तुरंत हट जाती है और उसकी जगह गर्म हवा ले लेती है.

Advertisement
हीटवेव कब खत्म होगी?

राहत भी जल्द मिल सकती है. 13 जून के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है. इससे बादल छाए रहेंगे, बारिश हो सकती है और हवा की दिशा में बदलाव होगा, जिससे टेंपरेचर कुछ डिग्री कम हो जाएगा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कम दबाव वाले सिस्टम के तौर पर काम करता है जो भूमध्य सागर के आसपास बनते हैं. ये नमी लेकर पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते हैं और पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में पहुंचते हैं. 

Heat wave in North India
(फोटो: PTI)

ये भी पढ़ें: लू से मिलेगी राहत, जल्द आ रहा मानसून, मौसम विभाग ने बताया आज कहां होगी बारिश

दिल्ली-यूपी में कब आयेगा मानसून?

Advertisement

दिल्ली में आमतौर पर मानसून की पहली बारिश लगभग 27 जून को होती है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में आमतौर पर जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते तक बारिश हो जाती है. अगर हालात ठीक रहे तो जुलाई की शुरुआत तक उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

वीडियो: मुंबई में भीषण गर्मी से झुलसेंगे लोग, अगले दो दिन हीटवेव की चेतावनी

Advertisement