The Lallantop

'मिर्जापुर: द मूवी' के बाद वेब सीरीज़ का चौथा सीज़न भी आएगा!

प्राइम वीडियो की सीरीज पर बन रही फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Advertisement
post-main-image
'मिर्जापुर: द मूवी' में भी सीरीज वाली पूरी स्टारकास्ट देखने को मिलने वाली है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिर्जापुर सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि फिल्म रिलीज के बाद मिर्जापुर के चौथे सीजन की कहानी लिखी जाएगी और उस पर काम शुरू होगा।
  • मिर्ज़ापुर सीरीज के तीसरे सीजन और फिल्म की सफलता के कारण चौथे सीजन की योजना बनाई गई है और इसके उत्पादन की शुरुआत शीघ्र होने वाली है।
  • मिर्जापुर का चौथा सीजन दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाएगा और इसे फिल्म रिलीज के बाद प्राइम वीडियो पर प्रस्तुत किया जाएगा।

Mirzapur The Movie के बावजूद भी क्या Mirzapur Series का चौथा सीजन भी देखने को मिलने वाला है? Salman Khan के बाद अब Alia Bhatt ने किसकी मदद की गुहार लगाई है? Shilpa Shetty को किस वायरल पोस्ट को लेकर अपनी सफाई देनी पड़ी है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'मिर्जापुर' फिल्म से पहले शो के चौथे सीजन का काम शुरू    

प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजन सुपरहिट रहे हैं. साथ ही इस सीरीज पर बन रही फिल्म भी लगभग तैयार है. 4 सितंबर, 2026 को रिलीज हो रही है. इसी बीच इस सीरीज के चौथे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि चौथे सीजन की कहानी लिखी जा रही है. जब एक बार फिल्म रिलीज हो जाएगी, तो फिर 'मिर्जापुर' के चौथे सीजन पर काम शुरू हो जाएगा.

Advertisement

# सलमान के बाद आलिया ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील

असम में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाल ही में सलमान खान ने हाथ आगे बढ़ाया था. इससे पहले सिंगर पापोन ने भी लोगों से मदद की अपील की थी. अब आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है. जिसमें अपने फैन्स से बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों की मदद करने की गुहार लगाई है.

# देव आनंद के इकलौते बेटे सुनील आनंद का निधन

Advertisement

देव आनंद के इकलौते बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. सुनील 70 साल के थे और लंदन में परिवार के साथ रहते थे. सुनील की भतीजी जीना नारंग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के कारण सुनील आनंद की बीते 26 जुलाई को डेथ हो गई. सुनील ने भी अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाशी. साल 1984 में आई फिल्म 'आनंद और आनंद' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को उनके पिता ने ही डायरेक्ट किया था. मगर उनका फिल्मी करियर कुछ ज़्यादा चल नहीं सका.

# सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947'  का ट्रेलर रिलीज हो गया है. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन में बनाया गया है. फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फज़ल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल ने काम किया है. फिल्म भारत-पाक बंटवारे और उसके दंश से बने इमोशन्स को पर्दे पर उकेरने की कोशिश करती है.

# 'वाराणसी' में तेलुगु डायलॉग भी खुद ही बोलेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' में पूरे 6 साल के बाद भारतीय फिल्म में वापसी कर रही हैं. हाल ही में एक इंस्टाग्राम चैट पर प्रियंका ने फैन्स को हिंट दिया कि वो फिल्म में तेलुगु डायलॉग्स भी खुद डब कर रही हैं. प्रियंका ने ये भी बताया था कि वे इस फिल्म के ज़रिए काफी तेलुगु भी सीख गई हैं. हालांकि अब फिल्म के प्रोड्यूसर केएल नायारण ने इसकी सच्चाई बताई है. वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में नायारण ने कहा कि अभी तक इसको लेकर कोई पक्का फैसला नहीं लिया गया है. प्रियंका शूटिंग के दौरान तेलुगु, इंग्लिशन और हिंदी में डायलॉग बोलती हैं. लेकिन अभी तक तेलुगु में भी प्रियंका की ही आवाज जाएगी, ये तय नहीं है.

# वायरल पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी को क्यों देनी पड़ी सफाई?

शिल्पा शेट्टी ने अपने एक कथित वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर सफाई दी है. रिजर्वेशन पर लिखे इस पोस्ट में कहा गया था कि जनरल कैटेगेरी के डॉक्टर्स को केवल जनरल लोगों का ही इलाज करने देना चाहिए. बाकी के डॉक्टर्स की दूसरे मरीजों का इलाज करेंगे. इसके बाद लोग खुद ही रिजर्वेशन को खत्म करने की मांग करने लगेंगे. अब शिल्पा ने इस वायरल पोस्ट को भ्रामक बताते हुए सफाई दी है. जिसमें उन्होंने कहा कि ये काफी निराशाजनक है कि लोग आपके नाम से झूठे मैसेज भी फैला देते हैं. 

वीडियो: 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का टीज़र देख लोग बोले- "ये है असली भौका"

Advertisement