The Lallantop

सलमान खान की वो फिल्में, जिनके साथ कुछ न कुछ हादसा हो गया और डिब्बे में चली गईं

सलमान की किसी फिल्म का डायरेक्टर मर गया, किसी की हीरोइन ने फिल्म के बीच में शादी कर ली, किसी का प्रोड्यूसर भाग गया, तो कुछ डिब्बाबंद हो गईं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो रिलीज़ नहीं हो पाईं.
सलमान खान फिलहाल बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक माने जाते हैं. कारण है उनकी फिल्मों की ताबड़तोड़ कमाई और एक दम कट्टर वाली फैन फॉलोइंग. इसी का नतीजा है कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उनके साथ फिल्में करने के लिए लाइन लगाए रहते हैं. उनकी फिल्मों के अनाउंस होते ही इंतजार शुरू हो जाता है. लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो अनाउंस और आधा-पूरा शूट तो हो गईं लेकिन रिलीज़ नहीं हो पाईं. हम आपको सलमान की ऐसी छह फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो फिल्म सेट से सिनेमाघरों तक का सफर तय नहीं कर पाईं.


#1. रणक्षेत्र
बतौर लीड एक्टर सलमान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी. राजश्री प्रोडक्शन की सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में उनकी हीरोइन थीं भाग्यश्री. 'मैंने प्यार किया' बड़ी हिट रही. इसके बाद सलमान लड़कियों के लिए हार्टथ्रॉब बने. भाग्यश्री अपनी भोली अदाओं से घर-घर में जानी जाने लगीं. फिल्ममेकर्स ने ताड़ लिया कि इस ऑनस्क्रीन जोड़ी से और पैसा बनाया जा सकता है. इसी मौके को भुनाने के लिए सलमान और भाग्यश्री को 'रणक्षेत्र' नाम की फिल्म में कास्ट किया गया.
फिल्म साइन करने के ठीक बाद भाग्यश्री ने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से शादी कर ली. इस चक्कर में सलमान के साथ उनकी ये फिल्म अटक गई. शादी के बाद उन्होंने एक पॉलिसी बना ली कि वो सिर्फ अपने पति के साथ ही काम करेंगी. उनके इस फैसले के बाद वो फिल्म ना बनी, ना रिलीज़ हुई.
'रणक्षेत्र' के लिए साथ में दोनों की फोटोशूट वगैरह भी हो गई थी.
'रणक्षेत्र' के लिए साथ में दोनों की फोटोशूट वगैरह भी हो गया था.



#2. दिल है तुम्हारा
साल 2002 में अर्जुन रामपाल, प्रीति ज़िंटा, महिमा चौधरी और जिमी शेरगिल की एक फिल्म आई थी, 'दिल है तुम्हारा'. यहां उसकी बात नहीं हो रही. 1990 में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ 'घायल' नाम की एक फिल्म बनाई थी. ये फिल्म बहुत जबर हिट रही थी. सनी देओल सुपरस्टार थे. सलमान खान अभी-अभी आए थे. दोनों को साथ लेकर संतोषी ने एक फिल्म प्लान की. एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, दूसरे पर काम शुरू था.
दूसरी तरफ धर्मेंद्र के बेटे और सनी के भाई बॉबी देओल को फिल्मों में लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी. बॉबी और ट्विंकल खन्ना को साथ लेकर 'बरसात' नाम की एक फिल्म बन रही थी. डायरेक्टर थे 'मासूम' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्में बना चुके शेखर कपूर. शेखर और फिल्म के प्रोड्यूसरों के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज़ हो गए और शेखर ने फिल्म छोड़ दी. इसके बाद 'बरसात' को डायरेक्ट करने के लिए राजकुमार संतोषी को बुलाया गया. वो मान गए. 'दिल है तुम्हारा' को बीच में छोड़ संतोषी ने 'बरसात' पर काम शुरू कर दिया. 'बरसात' तो बन गई, लेकिन 'दिल है तुम्हारा' लटक गई.
फिल्म 'जीत' के एक सीन में सलमान खान और सनी देओल.
फिल्म 'जीत' के एक सीन में सलमान खान और सनी देओल.



#3. दस
साल 1997 में एक बड़ी फिल्म बन रही थी. नाम था 'दस'. इसे बना रहे थे 'अग्निपथ', 'हम' और 'त्रिमूर्ति' जैसी फिल्में बना चुके मुकुल आनंद. रिलीज़ से पहले ही इसके फेमस होने की वजह थी इसकी स्टारकास्ट. इसमें सलमान खान, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन जैसे स्टार काम कर रहे थे. खतरनाक एक्शन सींस भी फिल्म का हिस्सा थे. इसलिए बड़े लेवल पर इसकी शूटिंग चल रही थी. रवीना टंडन इसमें पहली बार निगेटिव रोल कर रही थीं. 40-50 पर्सेंट फिल्म शूट हुई थी कि इसके डायरेक्टर मुकुल आनंद की शूटिंग लोकेशन पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई.
इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई. कुछ दिनों तक फिल्म यूं ही रुकी रही. बाद में मुकुल के भाई राहुल ने फिल्म को पूरा करने की बात कही, लेकिन वो बात हवा-हवाई हो गई. 'दस' से ही म्यूज़िक डायरेक्टर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय का डेब्यू होने वाला था. फिल्म ही नहीं बन पा रही थी. ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने 1999 में इसका साउंडट्रैक रिलीज़ कर दिया. लेकिन फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई.
फिल्म 'दस' की शूटिंग के एक सीन में सलमान खान और संजय दत्त.
फिल्म 'दस' की शूटिंग के एक सीन में सलमान खान और संजय दत्त.



#4. चोरी मेरा नाम
सलमान खान, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और काजोल को लेकर एक फिल्म बन रही थी. इसका नाम था 'चोरी मेरा नाम'. जैसा कि इसका नाम बताता है, ये फिल्म एक हाई ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जॉनर की फिल्म थी. इसमें जबरदस्त एक्शन और चेज़ (मतलब पकड़म-पकड़ाई वाला) सीक्वेंस था. फिल्म के बारे में कहा जाता है कि इसमें ऐसा एक्शन दिखाया जाने वाला था जो इससे तब तक बॉलीवुड में नहीं देखा गया था. तकरीबन आधी फिल्म शूट हो चुकी थी. फिल्म की शूटिंग किसी वजह से रुक गई और फिर कभी शुरू नहीं हो पाई.
अब इतने एक्शन सीन शूट किए जा चुके थे तो उसका इस्तेमाल कहीं तो करना था. इसलिए बाद में सुनील शेट्टी और सलमान खान पर फिल्माया एक एक्शन सीक्वेंस थम्सअप नाम की एक सॉफ्ट ड्रिंक के ऐड में यूज़ किया गया.
वो ऐड यहां देखें:



#5. बुलंद
90 के दशक में डेब्यू करने के कुछ ही दिनों में सलमान खान बैंकेबल (मतलब टिकट खिड़की पर पैसा कमाने वाले) स्टार के तौर पर देखे जाने लगे थे. ऐेसे में ढेर सारे फिल्ममेकर्स उनके साथ करना चाहते थे. वो भी उनकी शर्तों पर. ऐसे में एक फिल्म बननी तय हुई 'बुलंद'. ये एक रिवेंज स्टोरी होनी थी. इसमें सलमान खान एक ऐसे लड़के का रोल करने वाले थे, जो रेप करके मार डाली गई अपनी गर्लफ्रेंड का बदला लेता है. इस फिल्म की सबसे खास बात थी उनकी हीरोइन, जो उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड सोमी अली प्ले करने वाली थीं.
सलमान खान और सोमी अली.
सलमान खान और सोमी अली.

सोमी फुल टाइम मॉडल थीं और सलमान की खास दोस्त भी. 'बुलंदी' दोनों की साथ में पहली फिल्म थी. ये फिल्म भी आधी फिल्म शूट हो जाने के बाद रोक दी गई. 2017 में रितिक रोशन की एक फिल्म आई थी 'काबिल'. उसे 'बुलंद' से ही इंस्पायर्ड बताया जाता है.
#6.  हैंडसम
ये लिस्ट सलमान की बहुचर्चित फिल्म 'हैंडसम' के बिना पूरी नहीं होगी. वो  इसलिए क्योंकि इसमें वो अपनी 'क्लोज़ फ्रेंड' संगीता बिजलानी के साथ काम कर रहे थे. इस फिल्म के लव ट्रायंगल होने की उम्मीद थी. क्योंकि इसमें सलमान और संगीता के साथ नगमा भी थीं. दिक्कत ये है कि जब फिल्म की घोषणा हुई थी तब तो मामला काफी गर्म था. फिर धीरे-धीरे इसे डिब्बाबंद होेने की खबरों ने इसका बज़ खराब कर दिया. बज़ खराब होने से मतलब ये है कि इसके बारे में ज़्यादा चीज़ें बाहर नहीं आ पाईं और फिल्म बंद हो गई.
सलमान खान और संगीता बिजलानी.
सलमान खान और संगीता बिजलानी.



ये भी पढ़ें:

एक टिपिकल सलमान खान फिल्म को पहचानने के 8 तरीके क्या हैं!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बचपन से जवानी तक सलमान खान की 'पर्सनल हिस्ट्री'

'करण अर्जुन' के 5 मजेदार किस्से जो आप नहीं जानते होंगे

Advertisement
Advertisement