2,000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शनिवार को बेहतरी दिखाई और अपना दूसरे दिन का कलेक्शन 7 करोड़ रुपए तक लेकर गई. वहीं तीसरे दिन 'रॉ' की कमाई 8 करोड़ रुपए रही. अगर इन तीनों दिनों की कमाई जोड़ दें, तो 'रोमियो अकबर वॉल्टर' ने शुरुआती तीन दिनों में 20 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. अगर इसकी तुलना जॉन की पिछली दो हिट फिल्मों 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' से करें, तो ये नंबर कमज़ोर लगते हैं. जहां 'परमाणु' 4.82 करोड़ रुपए से खुलने के बाद 100 करोड़ के आंकड़े को छू गई थी. वहीं 'सत्यमेव जयते' ने अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के साथ रिलीज़ होकर भी पहले दिन 20.52 करोड़ रुपए कमाए थे. पहले वीकेंड (चार दिन लंबे) पर इस फिल्म का कारोबार 50 करोड़ रुपए पार हो गया था.

जॉन अब्राहम की पिछली दो फिल्में - 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' के पोस्टर्स.
पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्में भी 'रॉ' के रास्ते का पत्थर बनी हुई हैं. पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की 'केसरी' उनके करियर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. 'केसरी' ने अब तक देशभर में 143 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं. कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर 'लुका छुपी' भी 100 करोड़ रुपए के जादुई आंकड़े को छूने वाली है. वहीं अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर 'बदला' खूब सारी तारीफ के साथ 100 करोड़ रुपए भी बटोर चुकी है. इसके बाद भी उसकी कमाई लगातार ज़ारी है.
जॉन अब्राहम की 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के पास फिलहाल कमाई करने का काफी समय है. क्योंकि अगले हफ्ते यानी 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओमंग कुमार डायरेक्टेड बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 12 अप्रैल को 'अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'मरुधर एक्सप्रेस' और विवेक अग्निहोत्री की 'दी ताशकंद फाइल्स' रिलीज़ लग रही है. इनमें से कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है, जिसका जनता बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रही हो या कोई बहुत बड़ा स्टार इसे लीड कर रहा हो. इसलिए जॉन के पास समय तो भरपूर है, अब वो इसका कितना फायदा उठा पाते हैं, ये देखने वाली बात होगी.
वीडियो देखें: The Tashkent Files की वो बातें, जो आपको ट्रेलर में नहीं मिलेंगी












