The Great Indian Kapil Show का ऐलान हाल ही में हुआ. ये कॉमेडी शो Netflix पर आएगा, जिसमें Kapil Sharma, Sunil Grover, Krushna Abhishek, Kiku Sharda और Archana Puran Singh नजर आएंगे. इस शो के प्रमोशन के दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वो कॉमेडी में कैसे आ गए. कृष्णा ने कहा कि Sony TV के Comedy Circus से पहले उन्होंने कभी भी कॉमेडी नहीं की थी. 'कॉमेडी सर्कस' में कृष्णा अभिषेक और Sudesh Lehri की जोड़ी खूब पसंद की गई थी. इसी बातचीत में कृष्णा ने ये भी बताया कि Govinda का भांजा होने के उन्हें खूब फायदा मिला. 17 साल पहले वो एक दिन के 3 लाख रुपए कमाते थे.
कॉमेडियन कृष्णा ने बताया, गोविंदा का भांजा होने की वजह से दिन के 3 लाख रुपए कमाते थे
Krushna Abhishek जल्द ही Netflix के शो The Great Indian Kapil Show में नजर आने वाले हैं. पैसों की तंगी की वजह से कॉमेडी में आए. Comedy Circus से दिन के 3 लाख रुपए कमाने लगे.

भारती टीवी के साथ बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने बताया कि उन्हें कॉमेडी या थिएटर का कोई भी एक्सपीरियंस नहीं था. टीवी की दुनिया में वो 'नच बलिए' की वजह से मशहूर हुए. जिसमें वो पत्नी कश्मीरा शाह के साथ शामिल हुए थे. कृष्णा ने बताया कि साल 2007 में पैसों के लिए वो ‘कॉमेडी सर्कस’ में आए. कृष्णा कहते हैं-
"मैंने 'कॉमेडी सर्कस' सिर्फ पैसों के लिए साइन किया था. मैं उससे बहुत खुश था. मुझे एक एपिसोड के डेढ़ लाख रुपये मिल रहे थे. मैं एक दिन में दो एपिसोड्स शूट करता था. यानी एक दिन के तीन लाख रुपये कमाता था."
कृष्णा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि गोविंदा का भांजा होने की वजह से मेकर्स ने उनमें इंट्रेस्ट दिखाया था. कृष्णा बताते हैं-
"उन्होंने (मेकर्स ने) मुझे बहुत इज्जत दी, क्योंकि मैं गोविंदा का भांजा था. मैं तो इस बात से ही बेहद खुश रहता था कि मैं एक दिन के तीन लाख रुपये छाप रहा हूं."
सुदेश और कृष्णा ने 'कॉमेडी सर्कस' के कई सीजन में परफॉर्म किया. ये जोड़ी शो के चौथे सीजन की विनर रही थी. लोग आज भी उनके पुराने एक्ट्स को यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं. कपिल शर्मा भी 'कॉमेडी सर्कस' का हिस्सा हुआ करते थे. इस इंटरव्यू में कृष्णा ने उस वक्त को भी याद किया, जब वो भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे थे. उन्हें एक फिल्म के लिए 3 लाख रुपये मिलते थे. यानी वो 30 दिन शूट करते थे और फिर उन्हें 3 लाख रुपये मिलते थे. कृष्णा ने बताया-
"उस वक्त मैं भोजपुरी फिल्में कर रहा था. मुझे एक फिल्म के तीन लाख रुपये मिलते थे. जिसके लिए 30 दिन, दिन-रात शूट करना पड़ता था. उसके बाद इतना रुपया बनता था."
भले की कृष्णा को गोविंदा का भांजा होने की वजह से मदद मिली, मगर अब उनके रिश्ते में खटास आ चुकी है. बीते कुछ सालों में कृष्णा ने कई बार इस मसले पर बात की है. कृष्णा आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'सपना दीदी' में दिखे थे. इसके अलावा वो ‘एंटरटेनमेंट’ और ‘बोल बच्चन’ समेत कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.
आने वाले दिनों में वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखेंगे. इसे आप 30 मार्च से हर शनिवार रात आठ बजे, नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. लंबे समय बाद इस शो पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नज़र आने वाले हैं.
वीडियो: भांजे से लड़ाई में मामा गोविंदा ने कृष्णा की बहन आरती सिंह से बातचीत क्यों बंद दी?











