The Lallantop

"मेरी चोली को लेकर प्राइम टाइम न्यूज़ पर 6-6 लोगों का पैनल डिस्कशन चल रहा..."

कृति सैनन ने अपने विवादित रक्षाबंधन ऐड पर खुलकर बात की.

Advertisement
post-main-image
कृति सैनन का ये ऐड जूलरी ब्रैंड जीवा के लिए था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कृति सेनन ने GIVA के रक्षाबंधन विज्ञापन में अपनी穿इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनकर भाई को राखी बांधते हुए प्राइम टाइम टीवी पर पैनल चर्चा के दौरान अपने कपड़ों को लेकर विवाद पर चर्चा की।
  • GIVA के रक्षाबंधन कैम्पेन में कृति द्वारा हटे हुए कपड़े और पालतू कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक बहसें शुरू हुईं, जिससे विवाद फैल गया और मीडिया में डिबेट्स हुईं।
  • भारी ट्रोलिंग के बाद GIVA ने अपनी माफी सार्वजनिक की और विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया, जिसके बाद विवाद समाप्त हुआ और कृति ने सामाजिक मान्यताओं पर अपने विचार साझा किए।

Kriti Sanon बीते दिनों अपने रक्षाबंधन वाले ऐड को लेकर काफी विवादों में थीं. दरअसल, ज्वेलरी ब्रांड GIVA के लिए बनाए गए इस ऐड में कृति के कपड़ों को लेकर खूब सवाल उठाए गए. हाल ही कृति ने इस मसले पर खुलकर बात की है. वो Kareena Kapoor के चैट शो What Women Want सीजन 6 में बतौर गेस्ट पहुंची थीं. यहां कृति ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनके कपड़ों को लेकर प्राइम टाइम टीवी पर बाकायदा पैनल डिस्कशन तक हो गया.

Advertisement

शो के दौरान कृति ने कहा,

"मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरी चोली को लेकर प्राइम टाइम न्यूज़ पर 6-6 लोगों का पैनल डिस्कशन चल रहा है."

Advertisement

इस पर करीना कपूर ने भी सहमति जताई. ये पूरा विवाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन से जुड़ा है. इस ऐड में कृति सेनन ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनकर अपने भाई को राखी बांध रही थीं. इस पर एक तबका नाराज़ हो गया. सोशल मीडिया पर मॉरल पुलिसिंग गैंग ने इस ड्रेस को पारिवारिक और त्योहार के माहौल के हिसाब से गलत माना.  उनका कहना था कि इस तरह के कपड़े पहनकर भाई को राखी कैसे बांधी जा सकता है. भारतीय संस्कृति-परंपरा की मुखालफ़त टाइप की बातें हुईं. मगर ये मल्टी-डायमेंशनल विवाद था. दूसरा तबका इस बात पर आपत्ति ले बैठा कि कृति ने भाई के अलावा पालतू कुत्ते को राखी कैसे बांध दी. इस पर अलग से हल्ला कटा. 

देखते ही देखते ये बहस इतनी बढ़ गई कि ये देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया. टीवी पर डिबेट्स होने लगीं. इसके बाद कृति ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने लिखा,

"आखिर हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक फैशन बदला है. लेकिन आज भी महिलाओं का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान सिर्फ उनके कपड़ों से आंका जाता है. कल्चर और ट्रेडिशन दिल में होते हैं नेकलाइन में नहीं." 

Advertisement

भारी ट्रोलिंग और विवाद के बाद GIVA ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और इस कैंपेन को टीवी और डिजिटल प्लैटफॉर्म्स से हटा लिया. तब जाकर ये विवाद थमा. 

वीडियो: Rakhi AD विवाद: Kangana के तंज के बाद Rahul Gandhi का रिएक्शन, Kriti Sanon के Support में क्या कहा?

Advertisement