Kiran Rao की Laapataa Ladies भारत की Oscars 2025 में ऑफिशियल एंट्री पाने वाली फिल्म बन गई है. बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ वाली इस फिल्म को भारत की तरफ से 97th Academy Awards में भेजा गया है. इसे Best Foreign Language Film Category के तहत इंडिया की तरफ से सबमिट किया गया है.
किरण राव की 'लापता लेडीज़' बनी भारत की ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री
Animal, Aattam, Maharaja, Kalki 2898 AD, Hanu-Man और कान विनर फिल्म All We Imagine As Light जैसी फिल्मों को पछाड़ कर Laapataa Ladies को Oscars 2025 में भेजने के लिए चुना गया.


The Film Federation of India ने अनाउंस किया कि किरण राव की इस सटायरिकल फिल्म को 29 फिल्मों में से चुना गया है. इस बार ऑस्कर में भेजे जाने के लिए Animal, Aattam, Maharaja, Kalki 2898 AD, Hanu-Man और कान विनर फिल्म All We Imagine As Light जैसी फिल्मों को भेजा गया था. जिसमें से 'लापता लेडीज़' को सेलेक्ट कर के ऑस्कर के लिए भेजा गया है.
13 सदस्यों की कमिटी ने इन सभी 29 फिल्मों में से किरण राव की डायरेक्टेड और आमिर खान की प्रोड्यूस की हुई 'लापता लेडीज़' को चुना. जिसने बड़े पर्दे पर रिलीज़ के वक्त तो कुछ खास कमाई नहीं की. मगर जब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई तो गदर मचा दिया. फिल्म को इतना ज़्यादा पसंद किया गया कि ये लगभग हर घर में देखी गई. लोगों को पिक्चर की कहानी और इसका ट्रीटमेंट दोनों ही बहुत पसंद आए.
बीते दिनों किरण राव ने कहा था कि अगर उनकी ये फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जाती है तो उनका सपना पूरा हो जाएगा. न्यूज़ एजेंसी PTI से बात करते हुए किरण राव ने कहा था,
''अगर 'लापता लेडीज़' को ऑस्कर में भेजा गया तो ये मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा.''
किरण राव ने कहा था कि उन्हें फिल्मों के सेलेक्शन और उसके प्रॉसेस पर पूरा भरोसा है. उन्हें यकीन था फेडरेशन बेस्ट फिल्म को ही ऑस्कर के लिए भेजेगा. हालांकि किरण ने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो 'लापता लेडीज़' की सक्सेस को वो फेलियर की तरह देखती हैं. क्योंकि पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाई नहीं की. ख़ैर, मार्च में रिलीज़ हुई लापता लेडीज़ की ओवरऑल कमाई 20.24 करोड़ रुपए कमाए थे. मगर जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई तो व्यूज़ के मामले में सबको पीछे कर दिया.
TIFF 2023 में भी दिखाई गई
लापता लेडीज़ को 48th Toronto International Film Festival (TIFF) में भी दिखाया गया था. ये सितंबर 2023 में हुआ था. कहानी दो दुल्हनों की है जो घूंघट की वजह से खो जाती हैं. हमने इसका रिव्यू भी किया है. जिसे आप हमारी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं. और रिव्यू वीडियो को हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं.
वीडियो: लापता लेडीज़ के बाद आमिर खान की बनाई ये 3 फिल्में पर्दे पर बवंडर ला देंगी!






















