The Lallantop

इंडिया की सबसे वॉइलेंट फिल्म के डायरेक्टर ने 'जवान' की तारीफ में क्या कहा?

Atlee के डायरेक्शन में बनी 'जवान', शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. साल 2023 में आई इस पिक्चर ने 1100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली.

Advertisement
post-main-image
'किल' ने चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस से करीब 7.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Lakshya और Raghav Juyal की फिल्म Kill खूब तारीफें बटोर रही है. इसके एक्शन सीन्स को खूब पसंद किया जा रहा है. Karan Johar और गुनीत मोंगा के जॉइंट प्रोडक्शन में बनी 'किल' ने भले ही ज़्यादा कमाई ना कि हो मगर इसे इंडिया की सबसे वॉइलेंट फिल्म यानी सबसे ज़्यादा मार-काट वाली फिल्म कहा जा रहा है. अब रिसेंटली 'किल' के डायरेक्टर ने Shahrukh Khan की Jawan और उसके एक्शन की तारीफ की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Atlee के डायरेक्शन में बनी 'जवान', शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. साल 2023 में आई इस पिक्चर ने 1100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली. इस फिल्म को पोलराइज़िंग रिव्यूज़ मिले. अब 'किल' के डायरेक्टर Nikhil Nagesh Bhat ने इसकी तारीफ की है. गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में निखिल ने कहा,

''आज के समय में एक्टर्स भी अलग-अलग तरह की एक्शन फिल्में करना चाहते हैं. यही वजह है कि जनता को अलग-अलग तरह की फिल्में देखने को मिल रही हैं. जैसे 'जवान' में एक्शन बहुत-बहुत अच्छा था. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा मगर ये विश्वास है कि उस फिल्म के एक्शन को मेकर्स ने बहुत समय दिया होगा. यही वजह से कि वो स्क्रीन पर दिखने में बहुत अच्छा लगता है.''

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि 'किल' जैसी फुल एक्शन फिल्म पहले क्यों नहीं बनी तो निखिल बोले,

''मुझे लगता है कि हम सभी ऐसी फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे. पिछले कुछ सालों को देखें तो जैसी एक्शन फिल्में आ रही थीं, जैसे, 'वॉर', 'जवान', 'पठान', ऐसी ही फिल्में हमें लीड कर रही थीं. साउथ की फिल्मों ने भी लीड किया. तो मुझे लगा अब मुझे भी ऐसी फुल फ्लेज्ड कुछ एक्शन फिल्में बनानी चाहिए.''

निखिल ने ये भी बताया कि 'किल' की तुलना जब 'जॉन विक' या ऐसी ही किसी हॉलीवुड फिल्म से की जाती है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है. इसे वो कॉम्प्लिमेंट की तरह लेते हैं. क्योंकि ये सारी बहुत बड़े लेवल की फिल्में हैं. निखिल ने ये भी कहा कि इससे पहले कुछ-कुछ इस जॉनर को छूती हुई जो फिल्म बनी थी वो थी वरुण धवन और श्रीराम राघवन की 'बदलापुर'.

Advertisement

ख़ैर, 05 जुलाई को रिलीज़ हुई 'किल' ने चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस से करीब 7.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. हालांकि किल के सामने प्रभास की भारी-भरकम फिल्म Kalki 2898 AD खड़ी है. मगर बावजूद इतने तगड़े कॉम्पटिशन के 'किल' स्टैंडआउट हो रही है. हमने 'किल' का रिव्यू किया है. जिसका वीडियो आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं. 

वीडियो: एक्शन से भरपूर फिल्म 'किल' का रिव्यू जान लीजिए

Advertisement