The Lallantop

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला वाली फिल्म शूट होने के बाद रोक क्यों दी गई?

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी ज़िंदगी है' को अनुराग बासु डायरेक्ट कर रहे हैं. मगर ये फिल्म 2027 तक के लिए टाल दी गई है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म को पहले 'आशिकी 3' नाम से बनाया जा रहा था. मगर विवाद के बाद इसका नाम बदल दिया गया था.

Kartik Aaryan और Anurag Basu लंबे समय से Tu Meri Zindagi Hai फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये म्यूजिकल लव स्टोरी विवादों में पड़ी. इसके रीशूट्स होने की भी खबरें भी आईं. यही नहीं, इसके पूरा होने से पहले कार्तिक ने एक-आध अन्य फिल्में भी निपटा लीं. मगर अनुराग की मूवी अब तक अटकी हुई है. इस फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसे एक बार फिर टाल दिया गया है. अब ये फिल्म मिड 2027 के बाद ही रिलीज़ हो पाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंटरनेट पर खबरें चल रही हैं कि अनुराग ने 'तू मेरी जिंदगी है' को फिर से होल्ड पर डाल दिया है. इसके पीछे फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन में हुई देरी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को 2026 में भी रिलीज़ नहीं कर पाएंगे. फैंस को इसे देखने के लिए कम-से-कम मिड 2027 तक का इंतज़ार करना पड़ेगा. हालांकि मेकर्स ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है. इसलिए दी लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता. 

बता दें कि कार्तिक मूवी में एक दिल टूटे रॉकस्टार का रोल कर रहे हैं. उनके अपोजिट श्रीलीला को कास्ट किया गया है. पिछले साल बॉलीवुड हंगामा ने फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अपडेट दी थी. उसमें दावा किया गया कि मेकर्स इसे 25 दिसंबर, 2025 पर रिलीज़ करेंगे. मगर 'सैयारा' की सक्सेस ने सारा खेल बदल दिया. अहान पांडे की फिल्म भी एक रॉकस्टार की कहानी है. कार्तिक वाले किरदार की तरह वो भी शराब और गिटार लिए घूमता है. इसलिए अनुराग को डर था कि 'तू मेरी ज़िंदगी है' पर उसकी सक्सेस का बुरा असर न पड़े.

Advertisement

तब ऐसी रिपोर्ट आईं कि अनुराग ने ‘सैयारा’ के कारण अपनी मूवी को रीशूट करने का फैसला किया था. साथ ही उन्होंने कार्तिक के लुक को चेंज करने का भी फैसला लिया. पहले वो लंबी दाढ़ी और बाल में नज़र आ रहे थे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के 10 दिन की शूटिंग को स्क्रैप कर दिया था. समय के साथ इसके स्क्रिप्ट को भी रीराइट किया जाता रहा था. ये काम दिसंबर अंत तक चला. हालांकि अनुराग ने ऐसी किसी भी बात से साफ इन्कार कर दिया. न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेकर्स इसे मई 2026 में रिलीज़ करना चाहते हैं. मगर इस बात के आसार भी अब न के बराबर हैं. गौर करने वाली बात ये है कि टी-सीरीज़ ने फिल्म का फर्स्ट लुक फरवरी 2025 में रिलीज़ किया था. मिड 2027 तक इसे लगभग ढाई साल बीत जाएंगे. इतना अधिक समय तो SS राजामौली की ‘वाराणसी’ के लिए भी नहीं लग रहा है.

कार्तिक फिलहाल अपनी सुपरनैचुरल-क्रीचर फिल्म 'नागज़िला' पर काम शुरू कर चुके हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से उनकी शूटिंग के वीडियो रोज़ाना लीक हो रहे हैं. इससे एक बात तो स्पष्ट है कि 'तू मेरी ज़िंदगी है' का काम फिलहाल रुका हुआ है. यदि मेकर्स इसे मई में रिलीज़ करना चाहते, तो उन्हें अबतक ऑफिशियली कोई डेट बुक कर लेनी चाहिए थी. 14 अगस्त को कार्तिक की 'नागज़िला' रिलीज़ होगी. ऐसे में वो अपनी दूसरी फिल्म को इसके आसपास रिलीज़ करें, ऐसा लगता नहीं है.  

वीडियो: प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन को क्यों कहा इंडस्ट्री का सबसे बेकार एक्टर?

Advertisement

Advertisement