The Lallantop

'बद्री की दुल्हनिया' के बाद 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म बनाएंगे करण जौहर!

करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे फ्रेंचाइज़ कल्चर पर बात की.

Advertisement
post-main-image
पहली दोनों फिल्मों में आलिया और वरुण को काफी पसंद किया गया था.

यहां पढ़िए सिनेमा की दुनिया से जुड़ी तमाम खबरें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'टाइगर 3' से इमरान हाशमी का नया पोस्टर आया

ट्रेलर के बाद 'टाइगर 3' से एक नया पोस्टर आया है. पोस्टर में इमरान हाशमी इंटेंस लुक में हाथ में ऑटोमेटिक बन्दूक लिए नज़र आ रहे हैं. इमरान 'टाइगर 3' में विलेन बने हैं. फिल्म 12 नवंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म बनाएंगे करण जौहर!

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे फ्रेंचाइज़ कल्चर पर बात की और बताया कि वो 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्री की दुल्हनिया' के बाद एक और दुल्हनिया फिल्म बनाना चाहते हैं.

# करीना की 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला पोस्टर आया  

Advertisement

करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला पोस्टर आ गया है. पोस्टर में करीना को दो पुलिस वालों ने पकड़ा हुआ है और वो खुद को छुड़वाने की कोशिश कर रही हैं. इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है.

# मराठी फिल्म 'गडकरी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ रिलीज़

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये एक मराठी फिल्म है. डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई में इसका ट्रेलर लांच किया. 27 अक्टूबर को 'गडकरी' सिनेमाघरों में लगेगी.

# 'जवान', 'पठान', 'ग़दर 2' से बड़ी ओपनिंग लेगी 'लियो'

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है. ये साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनने जा रही है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘लियो’ दुनियाभर में पहले दिन 130 करोड़ से ज़्यादा छापने वाली है. इससे पहले सबसे बड़ा आंकड़ा ‘जवान’ के नाम था. शाहरुख की फिल्म ने पहले दिन करीब 129 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. वहीं ‘पठान’ दुनियाभर में 100 करोड़ की ओपनिंग के साथ खुली थी.

# 'टाइगर 3' में अपने किरदार के बारे में इमरान ने ये बताया

'टाइगर 3'  में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आतिश टाइगर को ख़त्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. उन्होंने ये भी बताया कि इसमें उनका किरदार हिंदी सिनेमा के दूसरे विलेन से अलग है. 
 

Advertisement