
कंगना के खिलाफ FIR हुई, उन्होंने जवाब अपनी फोटो डालकर दिया
कंगना पर सिखों के ऊपर आपत्तीजनक टिप्पणी करने को लेकर FIR दर्ज करवाई गई थी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी और ज़रूरी खबरें यहां मिल जाएंगी. आज पढ़िए वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक कैसा है? अमिताभ बच्चन के शो KBC में कौन होने वाला है स्पेशल गेस्ट और कंगना ने अपने ऊपर हुई FIR के रिएक्शन में कौन सी तस्वीर पोस्ट की है, इन सब पर करेंगे बात.
1. जेनिफर लॉरेन्स ने लीक्ड हुई न्यूड फोटो पर की बात
पहली खबर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेन्स की. कुछ सालों पहले इंटरनेट पर उनकी न्यूड फोटोज़ लीक हुई थीं. रिसेंटली वैनिटी फेयर के एक इंटरव्यू में जेनिफर ने इस घटना पर बात की. कहा, ''उस वक्त कोई भी बिना कपड़ों के मेरे शरीर को देख सकता था, बिना मेरी इजाज़त के, दिन के किसी भी वक्त. फ्रांस के एक शख्स ने उन्हें पब्लिश किया था, मेरा ये ट्रॉमा ताउम्र रहेगा.'' हैकर्स ने जेनिफर का अकाउंट हैक किया था और फिर उनका आई क्लाउड हैक करके प्राइवेट इमेजेज़ का एक्सेस पा लिया था.
2. सुष्मिता सेन की वेब सीरीज़ 'आर्या 2' का ट्रेलर रिलीज़
सुष्मिता सेन की सीरीज़ 'आर्या 2' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया. इस बार भी सुष्मिता फुल टू एक्शन मोड में हैं. दो मिनट 29 सेकेंड के इस ट्रेलर में सुष्मिता अपने परिवार के लिए दुश्मनों से लड़ती नज़र आ रही हैं. आर्या के पहले सीज़न को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इसे एमी अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. इसका दूसरा सीज़न 10 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा.
3. अक्षय कुमार-सारा अली खान की 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज़
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर कल रिलीज़ कर दिया गया. लगभग तीन मिनट के इस ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में धनुष और सारा की ज़बरदस्ती शादी करवाई जाती है. सारा, अक्षय कुमार के किरदार से प्यार करती है. बाद में तीनों की लाइफ में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं. आनंद एल. राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी.
4. वरुण धवन-कृति सेनन की 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक रिलीज़
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया. जिसमें वरुण काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर काफी काम किया जा रहा है.
वरुण ने इस लुक को शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 25 नवंबर 2022 में रिलीज़ की जाएगी. 5. एक दिसंबर को आएगा रणवीर की फिल्म '83' का ट्रेलर? रणवीर सिंह की फिल्म '83', कई महीनों से रिलीज़ के लिए अटकी पड़ी है. अब खबर है कि क्रिकेट के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर एक दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक '83', 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी. वैसे अभी तक रिलीज़ डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. 6. नेटफ्लिक्स ने बंद किया सोनाक्षी की 'बुलबुल तरंग' पर काम इसी साल मार्च में नेटफ्लिक्स ने अपनी फिल्म 'बुलबुल तरंग' की अनाउंसमेंट की थी. जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज होने वाले थे. मगर अब खबर आ रही है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को बनाने का इरादा छोड़ दिया. वैसे तो मेकर्स ने अभी तक फिल्म को कैंसिल करने की वजह नहीं बताई मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया था. जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने इसे बनाने का इरादा बदल दिया. 7. 'केबीसी' में अमिताभ की बेटी श्वेता और नातिन नव्या आएंगी अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' पर जल्द ही उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या बतौर गेस्ट पहुंचने वाली हैं. अमिताभ ने दोनों के साथ सेट की तस्वीरें पोस्ट करके इस बात को कंफर्म किया. इस बार शानदार शुक्रवार के एपिसोड में इसे टेलीकास्ट किया जाएगा.
8. FIR के रिएक्शन में कंगना ने भद्दी तस्वीर शेयर की
कंगना रनौत पर सिखों के ऊपर आपत्तीजनक टिप्पणी करने को लेकर FIR दर्ज करवाई गई थी. अब दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने उन्हें समन जारी करते हुए 6 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है. कंगना ने इन्हीं FIR पर अपना रिएक्शन दिया है. कंगना ने इंस्टा पर एक स्टोरी लागाई. जिसमें एक भद्दी फोटो शेयर की और लिखा, ''एक और दिन, एक और FIR...बस अगर वो गिरफ्तारी के लिए आते हैं, तो घर पर ऐसा होगा मेरा मूड.'' तस्वीर में कंगना हाथ में शराब का ग्लास पकड़े नज़र आ रही हैं.
Advertisement
कंगना की तस्वीर से दो चीज़ें समझी जा सकती हैं. पहली ये कि उनके लिए कानून की कोई वैल्यू नहीं. या दूसरी ये कि कंगना के खिलाफ इतने FIR हो चुकी हैं कि अब उन्हें इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता.
9. 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग के वक्त 100 किलो था अभिषेक का वज़न
अभिषेक बच्चन जल्द ही 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं. जूनियर बच्चन ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी वेट पुट ऑन किया था. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, ''आज कल लोग एक्टर में रिएलस्टिक चीज़ देखना चाहते हैं. मैं शूट के वक्त 100 से 105 किलो वज़न का था. अगर आप बॉब की शक्ल देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि उसके गाल भरे-भरे हैं. इस वेट को कुछ दिनों तक बनाए रखना मेरे लिए टफ और चैलेंजिंग था.'' अभिषेक की ये फिल्म 03 दिसंबर को रिलीज़ होगी. तो बस आज के लिए इतना ही. आप चाहें तो वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.
Advertisement













