'सुपरमैन' के सेट से लीक हुई फ़ोटोज, इन्वेस्टिव ड्रामा फिल्म 'बयान' में हुमा कुरैशी, आलिया भट्ट- शरवरी वाघ वाली फिल्म का नाम 'अल्फा'. सिनेमा की दुनिया में आज दिन भर जो भी हुआ वो जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
"अमिताभ बच्चन से पिटना चाहते थे प्रभास"
'कल्कि 2898 AD' के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा, "किसी भी मेनस्ट्रीम एक्टर के लिए स्क्रीन पर दूसरे एक्टर से मार खाना एक बड़ी बात है. आज के समय में एक्टर्स को छूना भी मुश्किल है."
.webp?width=360)

1. भारत में इस दिन रिलीज़ होगी 'अफ्रेड'
जॉन चो की फिल्म 'अफ्रेड' 30 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक हॉरर फिल्म है जो AI के खतरों पर बात करती है. फिल्म को 'द ट्वाइलाइट सागा- 'न्यू मून' फेम डायरेक्टर क्रिस वाईट्ज़ ने डायरेक्ट किया है.
2. 'सुपरमैन' के सेट से लीक हुई फ़ोटोज
जेम्स गन की 'सुपरमैन' के सेट से फिर कुछ फ़ोटोज़ लीक हुई हैं. फ़ोटोज में डेविड कोरेनस्वेट, ईसाबेला मासैड, एडी गैथेगी अपने-अपने किरदारों में नज़र आ रहे हैं. कुछ दिन पहले सेट से डेविड कोरेनस्वेट की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. फिल्म 2025 में रिलीज़ होने वाली है.
3. इन्वेस्टिव ड्रामा फिल्म 'बयान' में हुमा कुरैशी
'चौरंगा' फेम डायरेक्टर बिकास मिश्रा की फिल्म 'बयान' में हुमा कुरैशी और चंद्रचूड़ सिंह साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे. ये एक इनवेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है. फिल्म का शूट इसी महीने से राजस्थान में शुरू होगा.
4. "अमिताभ बच्चन से पिटना चाहते थे प्रभास"
प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लोग फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन के फाइट सीक्वेंस की बड़ी तारीफ़ कर रहे हैं. इस बारे में पिंकविला से बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा, "किसी भी मेनस्ट्रीम एक्टर के लिए स्क्रीन पर दूसरे एक्टर से मार खाना एक बड़ी बात है. आज के समय में एक्टर्स को छूना भी मुश्किल है. मेरे लिए ये बड़ी बात थी, लेकिन प्रभास इसके लिए एकदम तैयार थे. वो अमिताभ बच्चन से पिटना चाहते थे. वो सीन के दौरान कहते थे, सर मुझे ज़ोर से पकड़िए."
5. 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज़ डेट आई
अजय देवगन और तबू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज़ डेट आ गई है. पहले ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. फिर खबर आई कि बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 AD' की परफॉरमेंस को देखते हुए इसकी रिलीज़ डेट आगे खिसका दी गई है. अब ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज़ होगी. फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है.
6. आलिया भट्ट- शरवरी वाघ वाली फिल्म का नाम 'अल्फा'
साल 2023 में YRF के स्पाय यूनिवर्स की दो बड़ी फिल्में आईं थीं. पहली शाहरुख़ खान की 'पठान' और दूसरी सलमान खान की 'टाइगर 3'. अब यशराज ने स्पाय यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म का नाम है 'अल्फा'. इस फिल्म को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ बनाया जाएगा. बॉबी देओल भी फिल्म में अहम रोल में दिखेंगे. इस फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: Kalki 2898 AD के सीक्वल से पहले कई बड़ी साउथ इंडियन मूवीज के सीक्वल आने वाले हैं






















