The Lallantop

बॉक्स ऑफिस फटने वाला है! एटली की 'राका' में साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान?

ये पहला मौका होगा, जब शाहरुख और अल्लू अर्जुन किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी कैमियो करने वाले थे, मगर उस पर बात बन नहीं पाई.

Allu Arjun-Atlee की Raaka देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. मगर इस प्रोजेक्ट को और बड़ा बनाने के लिए Atlee ने गज़ब तिकड़म भिड़ाया है. खबर है कि वो ‘राका’ में Shah Rukh Khan को भी लाने वाले हैं. अगर इस खबर में लेश मात्र की भी सच्चाई है, तो ये पहला मौका होगा जब अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान स्क्रीन शेयर करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,

"शाहरुख, अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म राका में नज़र आएंगे. दीपिका पादुकोण, एटली और अल्लू अर्जुन के साथ अपने अच्छे रिलेशन्स के कारण, वो इसमें एक छोटा-सा रोल करने को तैयार हो गए हैं."

Advertisement

वैसे तो मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात को कन्फर्म नहीं किया. अगर ऐसा हुआ, तो सिनेमाघरों में भूचाल आ जाएगा. अल्लू अर्जुन और शाहरुख देश के दो बड़े सुपरस्टार्स हैं. इसलिए उनका किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करना, दर्शकों के लिए ट्रीट हो सकता है. बताया जा रहा है कि शाहरुख खास एटली के कारण इस कैमियो के लिए तैयार हुए हैं. एटली ने ही उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी हिट 'जवान' दी थी. उस मूवी से शाहरुख को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. खास बात ये है कि उस मूवी में अल्लू अर्जुन भी एक कैमियो करने वाले थे. मगर 'पुष्पा 2' के बिजी शेड्यूल्स के कारण तब बात बन नहीं पाई थी. ऐसे में 'राका' वो मौका ला सकती है, जब ये दोनों सुपरस्टार्स स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे.

वैसे, शाहरुख के इस फिल्म से जुड़ने की बात यूं ही नहीं कही जा रही. कुछ महीने पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि वो 08 अप्रैल को अर्जुन के बर्थडे पर मूवी का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ करेंगे. मगर तब मेकर्स ने टीज़र की जगह खुद ही मूवी का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ कर दिया. हालांकि बर्थडे की रात शाहरुख ने X पर ‘राका’ को प्रमोट करते हुए एक पोस्ट डाला था. इस फिल्म सर्कल में सुगबुगाहट बढ़ गई. और अब उनके इस मूवी में कैमियो करने की बात चर्चा में है. मज़ेदार बात ये है कि शाहरुख और अल्लू अर्जुन के एक फिल्म में साथ काम करने की बात तब उठी है, जब शाहरुख ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में कैमियो करने से इन्कार कर दिया. 

हालांकि ये पहला मौका नहीं, जब इन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने की चर्चा हुई हो. 'जवान' और 'राका' के अलावा उन्हें एक अन्य मूवी में भी साथ लाने की खबर उड़ी थी. तब ग्रेट आंध्रा ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि KGF और 'सलार' वाले प्रशांत नील दोनों एक्टर्स के साथ एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं. बताया गया कि इस प्रोजेक्ट को होम्बाले फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी. लेकिन अर्जुन, शाहरुख या मेकर्स की तरफ से किसी ने भी इस खबर पर कभी मुहर नहीं लगाई. 

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन साथ में काम करेंगे, प्रशांत नील की इस पैन-इंडिया फिल्म में दिखेगी जोड़ी!

Advertisement