अब तक साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म थी अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज़ हुई 'केसरी' (21.06). करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'कलंक' ने उससे तकरीबन 54 लाख रुपए ज़्यादा कमाए हैं. 2019 में अब तक चार ही ऐसी फिल्में रिलीज़ हुई हैं, जिनका पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ रुपए के पार रहा है. 'कलंक' के अलावा ये फिल्में हैं-
1) केसरी- 21.06 करोड़ रुपए 2) गली बॉय- 19.40 करोड़ रुपए 3) टोटल धमाल- 16.50 करोड़ रुपए

फिल्म के एक सीन में वरुण धवन और आलिया भट्ट.
बुधवार को महावीर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी को ताड़कर लंबा वीकेंड हथियाने के हिसाब से फिल्म को रिलीज़ करने का मेकर्स का प्लान काम कर गया. इंडिया में 4000 और विदेशों में 1300 यानी कुल 5300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई 'कलंक' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ पाने वाली फिल्म भी बन गई है. ऊपर से फिल्म के लिए मार्केट में अगले 15 दिन तक कोई कंपटीशन भी नहीं है. जो फिल्में फिलहाल सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, वो पहले से ही खस्ताहाल हुई पड़ी हैं. विवेक अग्निहोत्री की 'द ताशकंद फाइल्स' ने रिलीज़ के शुरुआती पांच दिनों में महज 2.91 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं 'अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?' की कमाई का कुछ अता-पता नहीं है. 3 मई को सनी देओल और करण कपाड़िया की 'ब्लैंक' और मल्टी स्टारर क्राइम ड्रामा 'सेटर्स' रिलीज़ हो रही है. तब तक टिकट खिड़की को खड़खड़ाने की जिम्मेदारी 'कलंक' की ही रहेगी.
वीडियो देखें: शस्त्री जी की मौत के राज़ को कुरेदती The Taskent Files की कमाई











