The Lallantop

"मेरी हत्या भी हो जाएगी...", 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर का आरोप, सलमान ने आतंकी से दिलवाई धमकी

'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान से कहा- "आपके स्टारडम और बीइंग ह्म्यूम के फर्जी स्लोगन पर आपको शर्म आनी चाहिए."

Advertisement
post-main-image
'काला हिरण' में कासिफ़ इकबाल खान ने सलमान खान का किरदार निभाया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमित जानी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी ने उन्हें सलमान खान के संबंध में जान से मारने की धमकी दी है और उन्होंने इस मामले में गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया है।
  • यह विवाद सलमान खान के ब्लैक बक केस और 'काला हिरण' फिल्म की रिलीज को लेकर उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण सलमान ने अदालत से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
  • अमित जानी ने धमकियों के बावजूद फिल्म 'काला हिरण' रिलीज करने का संकल्प लिया है और मामले में उन्होंने पुलिस में FIR भी दर्ज कराई है।

Kaala Hiran के प्रोड्यूसर Amit Jani ने Salman Khan पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सलमान की तरफ से पाकिस्तानी आतंकवादी Shahzad Bhatti ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इस मामले में उन्होंने गृह मंत्रालय को इन्फॉर्म कर दिया है. अमित ने कहा कि अगर इस विवाद के कारण उनकी हत्या भी हो जाती है, तब भी वो ये सुनिश्चित करेंगे कि 'काला हिरण' रिलीज़ हो और उसे पूरी दुनिया देखे.  

Advertisement

अमित जानी पिछले कई दिनों से सलमान खान के खिलाफ़ मोर्चा खोले हुए हैं. उन्होंने ब्लैक बक केस पर 'काला हिरण' नाम की एक फिल्म बनाई है. उस पर रोक लगवाने के लिए सलमान ने पहले उन्हें नोटिस भेजा. जो अमित ने कैमरे के सामने फाड़कर फेंक दिया. इसके बाद सलमान दिल्ली हाई कोर्ट गए हैं. उनका कहना है कि ब्लैक बक पोचिंग का ये मामला अभी भी कोर्ट में है. ऐसे में ये फिल्म उनके केस को प्रभावित कर सकती है. बावजूद इसके, अमित रुके नहीं. आज यानी 18 जून 2026 को उन्होंने X पर एक और पोस्ट करते हुए लिखा,

"सलमान खान का पक्ष लेते हुए पाकिस्तानी के घोषित आतंकवादी शहज़ाद भट्टी द्वारा मुझे देर रात से कॉल और मैसेज कर, ड्रोन और ग्रेनेड हमले में मारने की धमकी दी जा रही है. मैंने गृह मंत्रालय, राजस्थान पुलिस और CRPF के अधिकारियों को सूचित कर दिया है. सलमान खान दो मोर्चे पर लड़ रहे हैं. एक तरफ, कल दिल्ली हाईकोर्ट में काला हिरण के खिलाफ सुनवाई है. दूसरी तरफ़, वो अपने टूल किट से हजारों धमकियां दिलवा चुके है."

Advertisement

अमित इससे पहले दाऊद इब्राहिम की D-कंपनी से धमकियां मिलने का आरोप भी लगा चुके हैं. वो लिखते हैं,

"जब D कंपनी के नाम से आई धमकी से मैं नहीं डरा, तो उन्होंने मुझे घोषित आतंकवादी शहज़ाद भट्टी से कॉल और मैसेज करवाया है. Shame On Your Stardom And Fake Slogan Of Being Human. लेकिन मैं डरा नही हूं. मेरी हत्या भी हो जाएगी, तो भी मेरे मरने के बाद मेरी टीम काला हिरण रिलीज़ करेगी. ऐसा इसलिए ताकि बिश्नोई समाज की संघर्ष गाथा और बलिदानी इतिहास दुनिया देख सके."

amit jani
अमित जानी का पोस्ट.

खबर लिखे जाने तक अमित ने जोधपुर में शहज़ाद भट्टी के खिलाफ़ FIR भी दर्ज़ करवा दी है. वैसे, उन्होंने जब 'काला हिरण' का पोस्टर रिलीज़ किया था, तब सलमान ने उन्हें एक नोटिस भेजा था. लेकिन अमित ने ऑन कैमरा उस नोटिस को फाड़ दिया. ऐसे में सलमान फिल्म पर रोक लगाने के लिए 12 जून को दिल्ली हाई कोर्ट जा पहुंचे. इत्तेफाकन, ठीक उसी दिन अमित ने यूट्यूब पर फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया. उसमें साफ़ तौर पर दिख रहा था कि ये मूवी सलमान पर आधारित है. फिल्म में वेटरन एक्टर गोविंद नामदेव ने भी काम किया है. मगर टीज़र देखने के बाद उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया. उनका दावा है कि मेकर्स ने उन्हें धोखे में रखकर काम करवाया था. ऐसे में अमित ने उन्हें नोटिस भेजकर 50 लाख का जुर्माना मांगा. दूसरी तरफ़, वो सलमान पर दाऊद और शहज़ाद भट्टी से धमकियां दिलवाने के आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान का फार्महाउस पड़ोसी से लड़ाई की वजह बन गया, हाई कोर्ट ने क्या आदेश दिया?

Advertisement