Pathaan के बाद John Abraham की अगली फिल्म होगी Tehran. ये असल घटनाओं पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’ की तरह ये भी एक रेस्क्यू ड्रामा/थ्रिलर होने वाली है. ‘तेहरान’ का क्लैश Ajay Devgn की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha से होने वाला था. मगर जॉन नहीं चाहते कि ईगो के चक्कर में वो अपनी फिल्म का नुकसान करें. इसलिए 'तेहरान' की रिलीज डेट आगे खिसक सकती है. हालांकि अभी तक इसका ऑफिशियल कंफर्मेंशन नहीं आया है.
अजय देवगन के साथ क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म आगे खिसकाएंगे जॉन अब्राहम
John Abraham की फिल्म Tehran का क्लैश Ajay Devgn की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha से होने वाला था. मगर अब ऐसा मुश्किल लग रहा है.


जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर स्टारर ‘तेहरान’ 26 अप्रैल को थिएटर्स में लगने वाली है. इसी तारीख पर अजय देवगन और तबू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' रिलीज होनी है. नीरज पांडे डायरेक्टेड ये एक रोमैंटिक थ्रिलर बताई जा रही है. मगर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'तेहरान' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाएगी. सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया-
“ 'तेहरान' की नई रिलीज डेट 3 मई या 17 मई हो सकती है. मेकर्स नहीं चाहते कि बेवजह अजय देवगन स्टारर 'औरों में कहां दम था' से क्लैश की वजह से फिल्म के कलेक्शन को नुकसान पहुंचे.”
जल्द ही ‘तेहरान’ का ट्रेलर रिलीज़ किया जाना है. इसकी लंबाई 2 मिनट 30 सेकेंड बताई जा रही है. जो एक्शन से भरपूर होगा. 'तेहरान' की कहानी रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने मिलकर लिखी है. डायरेक्टर हैं अरुण गोपालन. अरुण की बतौर डायरेक्टर ये पहली फिल्म होगी. इससे पहले वो श्रीराम राघवन की ‘एजेंट विनोद’ की क्रू का हिस्सा रह चुके हैं. 'तेहरान' एक जियो-पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है.
जॉन अब्राहम तकरीबन दो साल बाद किसी सोलो फिल्म में नजर आएंगे. उनकी पिछली रिलीज 'पठान' थी. जिसमें वो शाहरुख खान के खिलाफ मैदान में दिखे थे. उसके पहले वो 'एक विलन रिटर्न्स' में दिखे थे. जिसमें अर्जुन कपूर ने पैरलेल लीड रोल किया था. हालांकि 2022 में उनकी फिल्म 'अटैक' आई थी. इसमें जॉन की सोलो लीड एक्टर थे. मगर ये फिल्म डिज़ास्टर साबित हुई.
‘तेहरान’ में जॉन की को-स्टार मानुषी ने अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वो विकी कौशल के साथ 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में दिखीं. मानुषी की पिछली फिल्म 'ऑपरेशन वैलेनटाइन' थी. जो कि ओरिजिनली तेलुगु फिल्म है. मगर ये फिल्म भी टिकट खिड़की पर बुरी पिटी. आने वाले दिनों में वो अक्षय और टाइगर के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगी. उसके बाद उनकी 'तेहरान' आएगी.
वीडियो: बॉक्स ऑफिस पर फिर टकराने वाले हैं अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम, किन दो फिल्मों का मुकाबला?









